{"_id":"65e2ac3b9868c1f66c044449","slug":"got-job-as-a-peon-in-bank-husband-started-harassing-his-wife-for-dowry-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बैंक में चपरासी क्या बना...ऐसे बदल गए पति के तेवर, थाने पहुंची पत्नी आपबीती बताते हुए रो पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बैंक में चपरासी क्या बना...ऐसे बदल गए पति के तेवर, थाने पहुंची पत्नी आपबीती बताते हुए रो पड़ी
Sat, 02 Mar 2024 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 02 Mar 2024 10:04 AM IST
सार
पति बैंक में चपरासी बन गया तो उसके तेवर ही बदल गए। दहेज के लिए उसने पत्नी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। इतना ही नहीं किराये के घर में पत्नी को छोड़कर वो भाग निकला। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Peon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में शादी के बाद पति की बैंक में चपरासी की नौकरी लग गई। इससे पति का पत्नी के प्रति व्यवहार ही बदल गया। वह दहेज की मांग करने लगा। विरोध पर मारपीट की। एक बार सिर पर प्रहार कर दिया। पुलिस के सामने पति ने माफी मांगकर समझौता कर लिया। घर लाकर फिर उत्पीड़न करने लगा। अब किराये के घर में छोड़कर चला गया।
मामला जगदीशपुरा क्षेत्र का है। महिला ने आरोप लगाया कि जून 2020 में शादी हुई थी। ससुराल फिरोजाबाद में है। पति का मोबाइल रिपेयरिंग का काम है। उनके एक बेटी है। वर्ष 2021 से पति सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। पत्नी का आरोप है कि सात महीने पहले पति की भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में चपरासी के पद पर नौकरी लग गई।
इस पर पति के साथ ससुरालियों का व्यवहार बदल गया। वह दहेज की मांग करने लगे। इसके लिए प्रताड़ित भी करने लगे। पति छोड़कर चला गया तो रुपये न होने से भूखा भी रहना पड़ा। जगदीशपुरा थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।