{"_id":"69471239a91327d6160f448b","slug":"goods-worth-lakhs-including-cash-stolen-by-cutting-the-roof-of-the-shop-agra-news-c-25-1-agr1008-945837-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दुकान की छत काटकर नकदी सहित लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दुकान की छत काटकर नकदी सहित लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
चोरों ने छत काटकर चोरी की घटना को दिया अंजाम
- फोटो : credit
इरादतनगर। थाना इरादतनगर क्षेत्र के गढ़ी अहीर की पुलिया चौराहे पर रेडीमेट कपड़े और जूता-चप्पल की दुकान की छत काटकर चोर नकदी सहित लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने आकर मौका मुआयना किया।
थाना इरादतनगर के गढ़ी अहीर की पुलिया चौराहे पर ग्राम दारापुरा निवासी शेखर की रेडीमेड कपड़ों और जूता-चप्पल की दुकान है। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया था। शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे दुकान खोलने पहुंचा। दुकान खोलने पर भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान की छत भी कटी थी। पीड़ित शेखर ने पुलिस को बताया करीब 60,000 की नकदी, कपड़े, चांदी की जंजीर, अंगूठी आदि सामान चोर उठा ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज देखी। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है। संवाद