फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Good news: Turtle hatching complete in Chambal, 5160 little guests born

अच्छी खबर : चंबल में कछुओं की हैचिंग पूरी, जन्मे 5160 नन्हे मेहमान

Thu, 04 Jun 2026 12:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Good news: Turtle hatching complete in Chambal, 5160 little guests born
 चंबल के कुनबे में शामिल हुए साल और ढोर प्रजाति के 5160 कछुओं के नन्हें मेहमान, हैचिंग हुई पूरी - फोटो : संवाद
बाह। अच्छी खबर ये है कि दुनिया में लुप्तप्राय स्थिति में पहुंचे बटागुर कछुओं की साल और ढोर प्रजाति के 5,160 बच्चे चंबल नदी के कुनबे में शामिल हो गए हैं। कुल 235 नेस्ट में 5,455 अंडे रिकॉर्ड किए गए थे। इनमें 5,160 बच्चों का जन्म हुआ है।
विज्ञापन

बाह के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया कछुओं की हैचिंग का काम पूरा हो गया है। हैचिंग के दौरान सरसराहट की आवाज पर पहुंची मादा कछुआ ने नेस्ट की बालू को कुरेदा तो अंडों के भीतर विकसित हुए नन्हे कछुए बाहर निकले। वन कर्मियों ने उन्हें चंबल नदी तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने बताया कि फरवरी-मार्च में मादा कछुआ नदी किनारे की बालू में करीब एक फीट गहरा गड्ढा अपने पंजों से खोद कर 10 से 30 अंडे देती है। ढोर प्रजाति के 182 नेस्ट में 4,300 अंडे थे, जिनमें से हैचिंग के जरिए 4,144 बच्चों का जन्म हुआ है। जबकि साल प्रजाति के 53 नेस्ट थे, जिनमें 1,155 अंडे थे, 1,016 नन्हे मेहमानों का जन्म हुआ है।
विज्ञापन


चंबल नदी की स्वच्छता में अहम हैं कछुए
रेंजर ने बताया कि चंबल नदी में कछुओं की 8 प्रजातियां संरक्षित हो रही हैं। ये संकटग्रस्त प्रजातियां हैं ढोर, साल, पचेड़ा, काली ढोर, स्योत्तर, कटहवा, सुंदरी, मोरपंखी। जिनमें कठोर कवच वाली ढोर, साल, पचेड़ा, काली ढोर तथा नरम कवच वाली स्योत्तर, कटहवा, सुंदरी, मोरपंखी शामिल हैं। कठोर कवच वाले कछुए शाकाहारी होते हैं। ये नदी की सड़ी-गली वनस्पतियों को खाते हैं, जबकि नरम कवच वाले कछुए मांसाहारी होते हैं। ये नदी के मरे और सड़े-गले जीव जंतुओं को खाकर पानी को साफ रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed