{"_id":"64e19a9deab4fb159e08e955","slug":"good-news-one-liter-of-water-will-be-available-for-five-rupees-at-railway-station-2023-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: रेलवे स्टेशन पर पांच रुपये में मिलेगा एक लीटर पानी, शुरू हुई ये नई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: रेलवे स्टेशन पर पांच रुपये में मिलेगा एक लीटर पानी, शुरू हुई ये नई व्यवस्था
Sun, 20 Aug 2023 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 20 Aug 2023 10:16 AM IST
सार
आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों को पांच रुपये में एक लीटर पानी मिल सकेगा। इसके लिए यहां पर नौ वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गई हैं। अभी तक एक लीटर के लिए 15 रुपये खर्च करने पड़ रहे थे।
विज्ञापन
रेल नीर बोतल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सहूलियत दी है। आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों को एक लीटर पानी पांच रुपये में मिलेगा। इसके लिए बंगाल की एक कंपनी की ओर से नौ वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गई हैं। अभी तक यात्रियों को एक लीटर के लिए 15 रुपये खर्च करने पड़ रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कैंट स्टेशन शहर का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन हैं। पानी के लिए यात्रियों की परेशानी देखते हुए प्लेटफार्म संख्या 1/6, 2/3 और 4/5 पर 3-3 वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गईं। शनिवार को इनका उद्घाटन भी हो गया है।
ये भी पढ़ें - जीजा की करतूत: साली की छोटी सी भूल, मजबूर कर बनाए संबंध, फिर जो हुआ... जीते जी मर गई वो
ये भी पढ़ें - जीजा की करतूत: साली की छोटी सी भूल, मजबूर कर बनाए संबंध, फिर जो हुआ... जीते जी मर गई वो
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआरसीटीसी ने घाटे के कारण बंद की थीं मशीनें
आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर सस्ता आरओ पेयजल यात्रियों को उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने आईआरसीटीसी को करीब आठ साल पहले टेंडर दिया था। इसके बाद आईआरसीटीसी ने करीब 3 साल तक वाटर वेडिंग मशीनों का संचालन किया था, लेकिन खारा पानी होने के कारण नमूने अकसर फेल हो जाते थे। स्टेशनों पर मौजूद पानी माफिया भी इस प्रोजेक्ट को फेल करने के पीछे रहे। इस कारण आईआरसीटीसी ने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ खींच लिए। अब पश्चिम बंगाल की एपेक्स इंटरनेशनल कंपनी ने स्टेशनों पर सस्ते आरओ पेयजल की शुरुआत की है।ये भी पढ़ें - Indian Air Force: पैराशूट से पहुंचेगा सात टन का सामान, तैयार हुआ स्वदेशी पी-7 ड्रॉप सिस्टम, जानें इसकी विशेषता