फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Good news- Kasganj gets two superfast trains

खुशखबरी- कासगंज को मिलीं दो जोड़ी सुपरफास्ट ट्रेनें

Wed, 07 Apr 2021 05:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
Good news- Kasganj gets two superfast trains
कासगंज। कासगंज से कानपुर-लखनऊ-मथुरा-अहमदाबाद की ओर यात्रा करने वालों के लिए रेलवे ने सहूलियत देते हुए दो जोड़ी सुपरफास्ट ट्रेन चलाईं हैैं। एक ट्रेन अहमदाबाद-गोरखपुर और एक अहमदाबाद-लखनऊ के बीच चलेगी। रेलवे ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए संचालन की तैयारियां की हैं। यह दोनों ही सुपरफास्ट ट्रेनें आरक्षित श्रेणी की हैं।
विज्ञापन

- यह द्विसाप्ताहिक ट्रेन है। इस ट्रेन का संचालन 15 अप्रैल से प्रत्येक बृहस्पतिवार और शनिवार को होगा। ट्रेन संख्या 09409 अपने निर्धारित दिवस में सुबह 9:50 बजे अहमदाबाद से चलेगी जो अगले दिन सुबह 4:02 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 17 अप्रैल से प्रत्येक शनिवार और सोमवार को गोरखपुर से सुबह 5:00 बजे चलेगी। यह शाम 5:05 बजे कासगंज जंक्शन पहुंचेगी। यहां से अहमदाबाद की ओर रवाना होगी।
विज्ञापन

- यह साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन है। 12 अप्रैल से ट्रेन संख्या 09411 प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से सुबह 9:50 बजे चलेगी जो अगले दिन सुबह 4:07 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन संख्या 09412 प्रत्येक मंगलवार को रात 9:55 बजे लखनऊ से चलेगी जो सुबह 4:35 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी। यहंा से मथुरा होते हुए अहमदाबाद की ओर जाएगी। यह ट्रेन भी आरक्षित ट्रेन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
- 6 जोड़ी साप्ताहिक और त्रिसाप्ताहिक ट्रेनें दौड़ रहीं थीं अब तक।
- 8 जोड़ी साप्ताहिक और त्रिसाप्ताहिक वाया कासगंज दौड़ने लगेंगी अब।
- 2 जोड़ी दैनिक स्पेशल ट्रेेनें दौड़ रहीं कानपुर की ओर।
- 5 जोड़ी अनारक्षित ट्रेनें दौड़ रहीं बरेली, मथुरा और कानपुर की ओर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed