फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Good news for cattle herders Animal market ban lifted

Kasganj: पशु पालकों के लिए खुशखबरी,  पशु पैठ पर लगी रोक हटी, शासन ने दिए निर्देश

Tue, 22 Nov 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Nov 2022 12:03 AM IST
सार

जिले के कासगंज, सहावर और पटियाली तीनों ही तहसीलों में कई स्थानों पर पशु बाजार और पैंठ लगती है। इन बाजारों में गाय, भैंस, बैल, घोड़ा, गधा, बकरी आदि प्रजाति के पशुओं की खरीद फरोक्त होती है।

विज्ञापन
Good news for cattle herders Animal market ban lifted
पशु मेला (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लंपी वायरस के प्रकोप के कारण जिले में सभी पशु मेलों के आयोजन पर रोक लगा दी गई थी। अब लंपी वायरस की बीमारी पर नियंत्रण होने के चलते पशु बाजार व मेलों के आयोजन से रोक हटा दी गई है। पशु बाजार संचालकों व पशु पालकों में रोक हटने से खुशी है। प्रदेश के सीएम और पशुधन मंत्री का लोगों ने आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन

यहां लगती है पैठ 

जिले के कासगंज, सहावर और पटियाली तीनों ही तहसीलों में कई स्थानों पर पशु बाजार और पैंठ लगती है। इन बाजारों में गाय, भैंस, बैल, घोड़ा, गधा, बकरी आदि प्रजाति के पशुओं की खरीद फरोक्त होती है। क्षेत्र के अनुसार इन बाजारों के अलग-अलग दिन निर्धारित हैं। निर्धारित दिनों में ही यह बाजार संचालित होते हैं। लंपी वायरस पर प्रभावी नियंत्रण पाते हुए पशु चिकित्सा विभाग 83 प्रतिशत गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण करके उन्हें प्रतिरक्षित कर चुका है। 

विज्ञापन


परेशान थे पशुपालक

शासन के अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने पशु मेलों और पशु पैंठ से रोक हटाने के संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। पशु मेला एवं पशु पैंठ संगठन उत्तर प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. बीडी राना ने बताया कि पशु बाजारों पर रोक के कारण पशुपालक परेशान थे। मुख्यमंत्री और पशुधन मंत्री ने रोक हटाकर अच्छा कार्य किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 शासन ने दिए निर्देश

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी  डॉ. एके सागर ने बताया कि पशु बाजार और पशु पैंठ के आयोजन से रोक हटा ली गई है। इस संबंध में शासन के दिशा निर्देश मिले हैं। शीघ्र ही जिलाधिकारी की ओर से आदेश निर्गत किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed