फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Good news: 3313 cooks will now get increased honorarium

खुशखबरी: 3313 रसोइयों को मिलेगा बड़ा हुआ मानदेय

Fri, 23 Sep 2022 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:10 AM IST
सार

उनके खातों में अब 2000 रुपये के हिसाब से मानेदय भेजा जाएगा।इन बच्चों को भोजन बनाने का जिम्मा जिले की 3313 रसोइयों पर है।बजट मिलने के बाद विभाग ने रसोइयों के खातों में मानेदय भेजने के लिए अपनी तैयारियां शुरु की हैं।

विज्ञापन
Good news: 3313 cooks will now get increased honorarium

विस्तार

कासगंज। जिले के 3313 रसोइयों के लिए खुशखबरी है। उन्हें अब बढ़ा मानेदय मिलेगा। उनके खातों में अब 2000 रुपये के हिसाब से मानेदय भेजा जाएगा। शासन ने जिले को 65.5 लाख रुपये का बजट उपलब्ध कराया है। इस बजट से अप्रैल माह के मानदेय का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन से कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन योजना संचालित की जा रही है। जनपद में 1.77 लाख बच्चे इस योजना का लाभ ले रहे हैं। इन बच्चों को भोजन बनाने का जिम्मा जिले की 3313 रसोइयों पर है। मार्च माह तक इन रसोइयों को 1500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से मानदेय दिया जाता था। शासन ने मानदेय तो काफी समय पहले बढ़ाने की घोषणा कर दी थी। लेकिन इसका भुगतान नहीं हो पा रहा है। अप्रैल माह से रसोइयों को मानदेय भी नहीं दिया गया। जिससे वे मानदेय को लेकर काफी चिंतित थे। शासन ने बढ़ी धनराशि के हिसाब से रसोइयों को मानदेय देने के लिए बजट उपलब्ध करा दिया। इस बजट से कासगंज नगर, कासगंज ब्लॉक एवं सोरों नगर में अप्रैल और जुलाई माह का मानेदय दिया जाएगा। जबकि सोरों, सहावर, गंजडुंडवारा, पटियाली, सिढ़पुरा, अमांपुर ब्लॉक की रसोइयों को अप्रेल माह के मानदेय का भुगतान होगा। बजट मिलने के बाद विभाग ने रसोइयों के खातों में मानेदय भेजने के लिए अपनी तैयारियां शुरु की हैं। रसोइयां गीता, रानी आदि का कहना है कि काफी दिनों से बढ़ा हुआ मानदेय मिलने की प्रतीक्षा थी। शासन से मानदेय बढ़ा दिए जाने से खुशी है।
विज्ञापन

शासन से रसोइयों के मानदेय में वृद्धि कर दी गई है। बढ़ी हुई धनराशि के हिसाब से बजट मिल चुका है। विभाग ने मानदेय को रसोइयों के खाते में भेजने के लिए तैयारियां शुरु की हैं। शीघ्र ही मानदेय खातों में पहुंच जाएगा। राजीव यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed