फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Golden Opportunity for Students: Tourism and Hospitality Course Opens New Career Paths, Admissions Begin on 10

छात्राओं के लिए सुनहरा मौका: टूरिज्म-हॉस्पिटैलिटी कोर्स से खुलेगा ग्लोबल करियर का रास्ता, ऐसे करें आवेदन

Sat, 23 May 2026 10:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 23 May 2026 10:25 AM IST
सार

आगरा के बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में बीएससी टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी कोर्स के जरिए छात्राओं को नए करियर अवसर मिल रहे हैं, जिसमें 1010 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह कोर्स होटल, ट्रैवल, एयरलाइन और इवेंट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करेगा।

विज्ञापन
Golden Opportunity for Students: Tourism and Hospitality Course Opens New Career Paths, Admissions Begin on 10
छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बदलते दौर में छात्राएं अब पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ ऐसे कोर्स चुन सकती हैं जो उन्हें सीधे बेहतर रोजगार और प्रोफेशनल स्किल्स से जोड़ सकें। टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर युवाओं के लिए तेजी से उभरता हुआ कॅरिअर विकल्प बन रहा है। ऐसे में छात्राओं के लिए बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में शुरू किया गया बीएससी टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी पाठ्यक्रम छात्राओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।
विज्ञापन


कॅरिअर विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी का कहना है कि टूरिज्म, होटल मैनेजमेंट, ट्रैवल सर्विसेज, एयरलाइन, इवेंट मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में रोजगार की संभावनाएं तेजी से बढ़ेंगी। ऐसे में छात्राएं इस पाठ्यक्रम के माध्यम से भविष्य बेहतर बना सकती हैं।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. पूनम सिंह ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीएससी टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी सहित कुल 1010 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्राओं को प्रवेश से पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के साथ छात्राओं का एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी) आईडी भी तैयार होगी जिससे देश के किसी भी विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने पर उनकी शैक्षणिक जानकारी सुरक्षित रहेगी।

ये रहेगा खास
बीएससी टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी करने वाली छात्राओं को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री आधारित व्यावहारिक ज्ञान और प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी मिलेगी। इस कोर्स के बाद छात्राएं होटल इंडस्ट्री, ट्रैवल एजेंसी, टूर ऑपरेटर, एयरलाइन, क्रूज, रिसॉर्ट, इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों और पर्यटन विभाग में कॅरिअर बना सकती हैं। साथ ही विदेशी भाषा, कम्युनिकेशन स्किल और कस्टमर मैनेजमेंट जैसी क्षमताएं भी विकसित होंगी।


ऐसे करें आवेदन
प्रवेश के लिए इच्छुक छात्राओं को पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। महाविद्यालय की ओर से आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed