फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gold price today Rs 87 thousand per ten grams it will fall by seven to eight thousand rupees soon

Gold Price: सोना खरीदने में न करें जल्दबाजी, सात से आठ हजार रुपये की आएगी गिरावट; जानें आज की कीमत

Thu, 13 Feb 2025 02:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Feb 2025 02:04 PM IST
सार

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव से सराफा बाजार हिचकोले खा रहा है। अभी सोने का भाव प्रति दस ग्राम 87 हजार रुपये तक पहुंच गया है। इसे देखते हुए ग्राहक भी बाजार से गायब होते जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Gold price today Rs 87 thousand per ten grams it will fall by seven to eight thousand rupees soon
सोना - फोटो : amarujala.com

विस्तार

सोने के भाव में उतार चढ़ाव से सराफा बाजार हिचकोले खा रहा है। किनारी बाजार से ग्राहक गायब हैं। सराफ हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं। सोना प्रति दस ग्राम 87 हजार रुपये तक पहुंच गया है। इससे सराफा बाजार प्रभावित है।
विज्ञापन


 

सराफा कारोबारियों का मुनाफा हुआ कम
चांदी प्रति दस ग्राम 94 हजार तक पहुंच गई है। सोने का भाव बढ़ने से सराफा कारोबारियों का मुनाफा कम हुआ है। इससे मेकिंग चार्ज में कमी आएगी। ऐसे में छोटे सराफ कारोबारियों पर फर्क पड़ रहा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से गिरेगा रेट
सराफा स्वर्णकार व्यावसायिक कमेटी, नमक की मंडी संरक्षक राजू मेहरा ने कहा कि जिस तेजी से सोने का भाव बढ़ा है, उतनी तेजी से गिरावट आएगी।सात से आठ हजार रुपये तक भाव में कमी का अनुमान है। वैश्विक उथल पुथल के कारण सोने का भाव बढ़ रहा है।

 
विज्ञापन

यही हाल रहा तो बाजार पर छा सकता है संकट
श्रीसराफा कमेटी महामंत्री देवेंद्र गोयल ने कहा कि यही हालत रहे तो बाजार पर संकट छा सकता है। एक लाख रुपये में कोई ढंग का आभूषण नहीं बन पा रहा। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फैडरेशन, आगरा अध्यक्ष तरुण सिंह तनु ने बताया कि सोने के भाव बढ़ने से कारोबार प्रभावित है। सहालग में भी व्यवसाय नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि आयात शुल्क, अमेरिका में ट्रंप सरकार की टैरिफ नीति और यूक्रेन-रूस बीच युद्ध सहित कई कारण सोने में आई महंगाई की वजह हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed