{"_id":"68fbee5bde4d6ae0e00583d8","slug":"gold-and-silver-prices-fall-heavy-jewellery-sales-to-rise-agra-news-c-25-1-agr1036-899750-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, बढ़ेगी वजनी गहनों की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, बढ़ेगी वजनी गहनों की बिक्री
विज्ञापन
सोना-चांदी
आगरा। रिकाॅर्ड बढ़ोतरी के बाद सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आ रही है। अगले सप्ताह से सहालग शुरू हो रही है। व्यापारियों का मानना है कि दाम कम होने से सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी बढ़ेगी। साथ ही लोग वजनी गहनों में भी रुचि दिखाएंगे। हालांकि, इससे निवेशकों को नुकसान हो सकता है।
आगरा सराफा मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजमोहन रैपरिया ने बताया कि बीते एक सप्ताह में सोने-चांदी की कीमतें कम हुई हैं। धनतेरस से दिवाली तक सोने-चांदी की खूब खरीदारी हुई। अब सहालग शुरू हो रही है। ऐसे में चांदी-सोने के दाम कम होने से खरीदारी बढ़ेगी। धनतेरस पर सोना 1.30 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.65 लाख रुपये प्रति किलो थी, लेकिन अब सोने का भाव 1.27 लाख रुपये और चांदी 1.55 लाख रुपये में है।
आगरा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि दिवाली पर सोने-चांदी की लोग जमकर खरीद करते हैं। इसके बाद बिक्री धीमी पड़ जाती है।सोना-चांदी की कीमत कम होने पर बिक्री बढ़ेगी, सहालग को देखते हुए गहनों की खरीदारी में तेजी की उम्मीद है।
विज्ञापन
सराफा कारोबारी पंकज जैन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय वजहों से सोने-चांदी के भाव में बदलाव हो रहा है। कई ऐसे भी लोग हैं, जिनके घर शादी है और वे सोना-चांदी का भाव गिरने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब खरीदारी बढ़ेगी। साथ ही कीमतें घटने से लोग वजनदार गहने भी ले सकेंगे।
-- -- -- -- -- -- --
शादियों के लिए परिजन लगा रहे गुणाभाग
सोने-चांदी की कीमत कम होने पर लोग खरीद के लिए गुणाभाग कर रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि अभी दामों में और कमी आएगी। कमला नगर निवासी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि परिवार में शादी है। सोना-चांदी के दाम कम होने का इंतजार है। अगर ऐसा हुआ तो शादी का खर्च कम हो जाएगा।