फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   godman arrested in vrindavan in sexual harassment case

एक और 'बाबा' की काली करतूतें, भागवत सीखने आई युवतियों के साथ किया ये

Thu, 28 Dec 2017 08:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
टीम डिजिटल/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Thu, 28 Dec 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
godman arrested in vrindavan in sexual harassment case
‌प‌िटाई करते हुए - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र से भागवत सिखाने के नाम पर लाई गईं दो युवतियों के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। लड़कियों का आरोप है कि भागवताचार्य ने नहाते हुए उनकी वीडियो भी बना ली। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र से पहुंचे युवतियों के परिजनों ने भागवताचार्य को पकड़कर जमकर धुना और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ कर रही है।

वृंदावन को शर्मसार कर देने वाला यह भागवताचार्य वासुदेव मूलत: महाराष्ट्र के बीड़ जिले का रहने वाला है। वह भागवत कथा भी करता है। वासुदेव करीब आठ साल से वृंदावन के मोतीझील इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहा है। 
विज्ञापन


हालांकि उसका महाराष्ट्र आना जाना लगा रहता है। तीन माह पूर्व मुंबई के थाणे और पुणे से वासुदेव अपने साथ दो लड़कियों को भागवत सिखाने का झांसा देकर लेकर आया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए

वासुदेव ने दोनों लड़कियों को वृंदावन के मोतीझील क्षेत्र में किराए का मकान लेकर रखा और खुद कहीं दूसरी जगह रहने लगा। बताया जा रहा है कुछ दिन बाद वासुदेव भी उसी मकान में रहने लगा, जिसमें दोनों लड़कियां रहती थीं। 

मकान मालिक ने जब विरोध किया तो वह दूसरे मकान में रहने चला गया। लड़कियों ने जो पुलिस को बताया उसके मुताबिक एक दिन वासुदेव ने मोबाइल से युवतियों के अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। 

अगर उसकी बात नहीं मानी तो

वह फोटो उन्हें भी दिखाता था और कहता था कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर देगा। लड़कियों को धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। 
मारपीट भी करता था। मारपीट में एक लड़की का हाथ भी टूट गया था। मकान मालिक को भी शक होने लगा। उन्होंने लड़कियों से घर का पता पूछकर परिवार वालों को सूचना भेज दी।  

बुधवार की सुबह महाराष्ट्र से दोनों युवतियों के परिवार वाले आ गए और वासुदेव शास्त्री को पकड़कर जमकर धुना। पुलिस के हवाले कर दिया गया है। युवती ने भागवताचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed