{"_id":"58a890d54f1c1bd257d866d3","slug":"gm-railway-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने की क्वालिटी खराब, पानी भी मिल रहा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाने की क्वालिटी खराब, पानी भी मिल रहा महंगा
खाने की क्वालिटी खराब, पानी भी मिल रहा महंगा
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खाने की क्वालिटी खराब, पानी भी मिल रहा महंगा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एमसी चौहान ने शनिवार सुबह आगरा कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म नंबर तीन, चार और पांच पर लाइनों पर भारी गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। तकरीबन 45 मिनट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों से फीडबैक भी लिया। साफ-सफाई और खानपान व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।
वह मथुरा-इलाहाबाद एक्सप्रेस से सुबह करीब सात बजे आगरा कैंट स्टेशन आए। अफसरों ने प्लेटफार्म नंबर एक को तो चमका दिया था। लेकिन उन्हें अनुमान नहीं था कि जीएम सभी प्लेटफार्मों का निरीक्षण कर सकते हैं। जीएम ने स्टालों पर खानपान की क्वालिटी को परखा। एक यात्री ने खाने की खराब क्वालिटी की शिकायत की। बताया कि जनता खाना नहीं मिल रहा है। जो खाना मिल रहा है उसकी गुणवत्ता खराब है। अन्य यात्रियों ने पानी की बोतल महंगी मिलने की शिकायत की। तब उन्होंने कैटरिंग स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जीएम ने बुकिंग विंडो, पार्सलघर की व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद आगरा कैंट से पंजाब मेल से झांसी से धौलपुर तक विंडो ट्रायल निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरएम प्रभाष कुमार, एडीआरएम दिलीप कुमार सिंह, डीसीएम नीरज भटनागर, सीनियर डीसीएम रश्मि बघेल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
आगरा फोर्ट पर ट्रेनों की आवाजाही कम, सन्नाटा
आगरा। आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर वाशेविल एप्रैन का काम चल रहा है। इससे प्लेटफार्म से पटरियों की ऊंचाई बढ़ जाएगी। इस काम के चलते रेल प्रशासन ने 35 दिन का ब्लॉक लिया है। अजमेर-आगरा फोर्ट इंटरसिटी, रतलाम-आगरा फोर्ट पैसेंजर समेत कई ट्रेनों का रूट बदला गया है। कई गाड़ियों को यमुना ब्रिज स्टेशन और ईदगाह से चलाया जा रहा है। कुछ गाड़ियों को शार्ट टर्मिनेटेड भी किया गया है। इस कारण स्टेशन पर गिनी चुनी गाड़ियों की ही आवाजाही हो रही है। स्टेशन पर सन्नाटा है। वहीं पार्सल का काम भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन