{"_id":"6a44103b6ee5300215094747","slug":"gloom-descends-on-the-household-following-the-death-of-a-young-man-in-a-train-accident-agra-news-c-174-1-sagr1036-162121-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रेन हादसे में युवक की मौत के बाद घर में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रेन हादसे में युवक की मौत के बाद घर में छाया मातम
Wed, 01 Jul 2026 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
घिरोर(मैनपुरी)। पुलिसकर्मी पिता से मिल कर सोमवार शाम कस्बा स्थित घर लौट रहे युवक की आगरा में ईदगाह स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। खबर जब गांव पहुंची तो परिजन में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद घर में मातम छाया है।
थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर हड़ाई निवासी 23 वर्षीय रविंद्र चौहान के पिता पुलिस विभाग में हैं। उनकी वर्तमान तैनाती जनपद आगरा में है। सोमवार को रविंद्र पिता से मिलने के लिए आगरा गया था। रात करीब आठ बजे वह आगरा से घर लौट रहा था तभी वह हादसे का शिकार हो गया। मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक का शव ईदगाह स्टेशन पर पड़ा मिला। हादसे की सूचना गांव पहुंचने के बाद परिजन रोने बिलखने लगे। रविंद्र छह भाई बहनों में सबसे छोटा था। वह अभी अविवाहित था। हादसे में युवक की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है। संवाद