फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girls were beaten up while playing theatre mother who came to save them was also treated like this family in p

दुस्साहस: रंगबाजी में युवतियों को पीटा, बचाने पहुंची मां का भी कर दिया ऐसा हाल...दहशत में पूरा परिवार

Sat, 13 Jul 2024 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Jul 2024 10:02 AM IST
सार

आगरा के ट्रांस यमुना के महावीर नगर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवतियों को पीटा गया। इतना ही नहीं बचाने के लिए पहुंची मां से भी अभद्रता कर दी। पीड़िता ने मोबाइल लूट का भी आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
girls were beaten up while playing theatre mother who came to save them was also treated like this family in p
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के महावीर नगर (ट्रांस यमुना) में शुक्रवार की रात युवकों ने दो बहनों से मारपीट की। उन्हें बचाने आई मां को भी पीटा। सिर में डंडा लगने से वह घायल हो गईं। मारपीट का वीडियो बनाने पर मोबाइल छीन लिया गया। आरोपी फायरिंग कर भाग निकले। पुलिस ने देर रात तहरीर ली, हालांकि केस दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन


महावीर नगर निवासी युवक एक पार्टी से घर लौट रहा था। रास्ते में 3 युवक मिले। आरोप है कि तीनों ने युवक को पीट दिया। भाई को पिटता देख चचेरी बहनें आ गईं। युवकों ने दोनों बहनोंं को पीटा। कपड़े फाड़ दिए। एक युवती की मां बचाने पहुंची तो उन्हें भी घायल कर दिया गया।
विज्ञापन



 

आरोप है कि वीडियो बनाने पर दो मोबाइल छीनने के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। घटना के बाद लोग जुट गए। पीड़ित ने तहरीर दी। छेड़छाड़, मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। पीड़ित का कहना है कि 22 अप्रैल को भी युवकों ने मारपीट की थी। विरोध पर घर में घुसकर हमला बोला था। इस मामले में थाने में तहरीर दी थी। मगर, समझौता हो गया था। अब फिर से समझौते का दबाव डाला जा रहा है। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। फायरिंग का आरोप है। मगर, फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed