फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl's family beaten for wearing colors

Agra News: बालिका के रंग डालने पर परिजन को पीटा

Tue, 26 Mar 2024 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 Mar 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Girl's family beaten for wearing colors
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव लालूपुर में सोमवार को होली के दौरान बालिका ने गांव के ही रामलड़ैते व उसके अन्य साथियों पर रंग डाल दिया। रंग पड़ऩे से बौखला आरोपियों ने बालिका के घर में घुसकर परिजन की पिटाई कर दी। हंगामे के दौरान पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की। थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।बताया गया कि सोमवार को दोपहर 2 बजे के समय हरवीर के रिश्तेदार आए हुए थे। रिश्तेदारों की एक बालिका घर के बाहर होली खेल रही थी। घर के सामने से रामलड़ैते, अमन कुमार, सुमित और पप्पू निकल रहे थे तभी बालिका ने पिचकारी से रंग डाल दिया। इसी बात पर चारों लोग बौखला गए। पहले गाली गलौज करने लगे फिर घर में घुसकर परिजनों की मारपीट शुरू कर दी। हरवीर और उसकी पत्नी साधना को जमकर पीटा। इससे दोनों के चोट आ गईं। हरवीर ने रामलड़ैते व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed