{"_id":"6378cb378be13535f12ee442","slug":"girlfriend-who-was-like-wife-for-one-year-killed-the-young-man-in-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Firozabad Murder: एक साल पत्नी की तरह रही प्रेमिका, फिर खेला ऐसा खूनी खेल, मंजर देख सन्न रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad Murder: एक साल पत्नी की तरह रही प्रेमिका, फिर खेला ऐसा खूनी खेल, मंजर देख सन्न रह गए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 19 Nov 2022 05:55 PM IST
सार
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि युवक गुडगांव में नौकरी करता था। उसकी ईटों से चेहरा कुचलकर बेहरमी से हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा है।
विज्ञापन
1 of 5
मृतक का फाइल फोटो और सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला रविदास नगर सैलई निवासी दलित युवक की ईटों से चेहरा कुचलकर बेहरमीं से हत्या कर दी गई। शव को नई आबादी क्षेत्र में बनी कोठरी में निवस्त्र कर फेंक दिया। युवक की हत्या की सूचना पर पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड व एसओजी टीम मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
रविदास नगर सैलई निवासी विजय कुमार (25) की शुक्रवार रात ईटों से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई। विजय के पिता अशोक कुमार का आरोप है कि विजय के पड़ोस में रहने वाली युवती राखी से प्रेम संबंध थे। तीन साल तक राखी विजय की पत्नी बनकर घर पर रही। इस बीच राखी विजय के साथ दिल्ली रहने चली गई। एक साल पहले राखी ने विजय को छोड़ दिया। वह क्षेत्र के ही एक अन्य युवक दीपक यादव के साथ रहने लगी। एक माह से विजय घर पर रह रहा था।
2 of 5
इसी कोठरी में मिली लाश
- फोटो : अमर उजाला
कोठरीं में फेंका शव
पिता ने बताया कि शुक्रवार रात राखी ने फोन कर विजय को बुलाया था। यहां विजय को शराब पिलाकर उसकी ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी। शव को मौहल्ले से करीब आधा किलोमीटर दूर नई आबादी क्षेत्र में बनी कोठरी के अंदर फेंक दिया।
3 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस
विजय की हत्या की जानकारी शनिवार सुबह परिजनों को हो सकी। सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस के साथ एसओजी और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मौके पर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इनके खिलाफ दी तहरीर
मृतक के पिता अशोक की तहरीर पर पुलिस ने राखी, दीपक यादव, सचिन, करुआ, भूरा व रामप्रकाश निवासी रविदास नगर सैलई को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
5 of 5
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि युवक गुडगांव में नौकरी करता था। उसकी ईटों से चेहरा कुचलकर बेहरमी से हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।