फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोस्त के साथ प्रेमिका दिखने पर थप्पड़ लगाना पूर्व प्रेमी को पड़ गया भारी, हुआ कुछ ऐसा हाल

Fri, 29 Nov 2019 03:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 29 Nov 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend BoyFriend Fight on Public Place in Tundla
प्रेमी को थप्पड़ लगाती युवती - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जनपद के टूंडला तहसील के सुभाष चौराहे पर प्रेमिका को दोस्त के साथ देख प्रेमी भड़क गया। प्रेमी के समझाने के बाद भी प्रेमिका नहीं मानी तो उसने प्रेमिका से मारपीट कर दी।
Girlfriend BoyFriend Fight on Public Place in Tundla
प्रेमी प्रेमिका के बीच हुआ झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका भी पीछे नहीं रही, उसने भी पूर्व प्रेमी को जमकर पीटा। बीच सड़क पर युवक-युवती के बीच मारपीट होते देख लोगों की भीड़ लग गयी। लोगों के बीच-बचाव व समझाने पर ही वह शांत हुए। 



 
Girlfriend BoyFriend Fight on Public Place in Tundla
सड़क पर झगड़ते प्रेमी-प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
मामला बृहस्पतिवार का है। नगर के ब्लाक के पीछे रहने वाली एक युवती का नगर के ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। दोनों ने जीवनभर साथ रहने का वादा करते हुए मंदिर में विवाह भी कर लिया था। कुछ दिन साथ रहने के बाद युवती ने उसे छोड़कर उसके दोस्त के साथ प्यार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girlfriend BoyFriend Fight on Public Place in Tundla
सड़क पर झगड़ते प्रेमी-प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को युवती अपने दूसरे प्रेमी के साथ जा रही थी। तभी वहां उसका पहला प्रेमी भी पहुंच गया। प्रेमिका को अपने ही दोस्त के साथ देख युवक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने प्रेमिका को दोस्त से नाता तोड़ने की बात कही, लेकिन वह उसके साथ रहने की जिद करने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले।
विज्ञापन
Girlfriend BoyFriend Fight on Public Place in Tundla
सड़क पर झगड़ते प्रेमी-प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी-प्रेमिका में मारपीट होते देख दोस्त वहां से रफूचक्कर हो गया। मारपीट होते देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। काफी देर बाद लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर वहां से हटाया। घटना के बाद उक्त मामला लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed