{"_id":"60221ccf8ebc3e700109be4a","slug":"girlfriend-and-boyfriend-video-goes-viral-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: वैलेंटाइन वीक में वायरल हुआ प्रेमी युगल का वीडियो, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: वैलेंटाइन वीक में वायरल हुआ प्रेमी युगल का वीडियो, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
Tue, 09 Feb 2021 11:35 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में प्रेमी युगल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें युवती अपनी और प्रेमी की जान को खतरा बता रही है। वह कह रही कि उसने प्रेम विवाह कर लिया है। जबकि उसके घरवालों ने युवक और उसके परिजनों पर फर्जी केस दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रेमी के परिजनों को जेल भेज दिया है। अब घरवाले उसे मारने के लिए ढूंढ रहे हैं। प्रेमी युगल ने अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मामला थाना पिनाहट क्षेत्र के कस्बा भदरौली का है। कस्बा निवासी युवती के पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय युवक से प्रेम संबंध है। वीडियो में युवती कह रही है कि उसने जब यह बात अपने घरवालों को बात बताई तो उसे बहुत पीटा गया। उसे छत से धक्का दे दिया गया। उसके पैरों में चोट आई थी। वह कई दिनों तक अस्पताल में रही।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ बोलने के लिए उसको धमकी दी गई थी। तब उसे उनके खिलाफ बोलना पड़ा। युवक और उसके परिजनों पर फर्जी केस दर्ज कराया गया है। परिजनों को जेल भेज दिया गया है। जब वह सही हो गई है, तो उसने प्रेमी से अपनी मर्जी से प्रेम विवाह कर लिया है। अब उसके परिजन उसे ढूंढ रहे हैं। उसे और उसके प्रेमी को जान से मारने की धमकी मिल रही है।
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई
युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपनी और प्रेमी की जान को खतरा बताया है। वीडियो में उसने सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में जैतपुर थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह का कहना है कि युवती के अपहरण की रिपोर्ट आठ महीने पहले दर्ज की गई थी। इसके आधार पर उसके परिजनों को गिरफ्तार किया गया है। वायरल वीडियो में वह मर्जी से जाने और शादी करने की बात कह रही है। इसकी जांच की जा रही है।
युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपनी और प्रेमी की जान को खतरा बताया है। वीडियो में उसने सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में जैतपुर थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह का कहना है कि युवती के अपहरण की रिपोर्ट आठ महीने पहले दर्ज की गई थी। इसके आधार पर उसके परिजनों को गिरफ्तार किया गया है। वायरल वीडियो में वह मर्जी से जाने और शादी करने की बात कह रही है। इसकी जांच की जा रही है।