{"_id":"66a741e4e1fa6c3a320dd6d9","slug":"girl-who-came-to-get-aadhar-card-made-was-beaten-up-then-the-headmaster-said-such-words-case-registered-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: आधार कार्ड बनवाने पहुंची युवती की पिटाई, फिर प्रधानाध्यापक ने कहे ऐसे शब्द...दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: आधार कार्ड बनवाने पहुंची युवती की पिटाई, फिर प्रधानाध्यापक ने कहे ऐसे शब्द...दर्ज हुआ मुकदमा
Mon, 29 Jul 2024 12:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 29 Jul 2024 12:46 PM IST
सार
सरकारी जूनियर स्कूल में आधार कार्ड बनवाने पहुंची युवती के साथ प्रधानाध्यापक ने अभद्रता की। उसे अपने ऑफिस में बुलाकर पिटाई की। इतना ही नहीं उससे जातिसूचक शब्द भी कहे। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में एक युवती सरकारी जूनियर स्कूल में आधार कार्ड बनवाने गई थी। वहां भीड़ होने पर वह अलग खड़ी हो गई। तभी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने उसे ऑफिस में बुलाकर थप्पड़ मार दिया। विरोध पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। इसके बाद वहां से भगा दिया। युवती अनुसूचित जाति की है। पुलिस ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गढ़ी हंसराम निवासी कामिनी 26 जुलाई को दोपहर करीब डेढ़ बजे सरकारी जूनियर स्कूल में आधार कार्ड में नाम सही कराने के लिए गई थी। वहीं भीड़ काफी अधिक थी। तो वह एक पेड़ के नीचे जाकर खड़ी हो गई। तभी स्कूल के प्रधानाध्यापक बंटी शर्मा ने उसे अपने ऑफिस में बुला लिया। पीड़िता ने बताया कि 'मुझ से मेरी जाति के बारे में पूछा। बताने पर गाल में चांटा मार दिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर वहां से भगा दिया। प्रधानाध्यापक के साथ मैडम और कुछ लोग और भी थे।' पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ नामजद और बाकी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।