फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl was raped in BJP leader's marriage home memorandum given to Additional Police Commissioner

UP News: भाजपा नेता के मैरिज होम में हुआ था किशोरी संग दुष्कर्म, अपर पुलिस आयुक्त को दिया ज्ञापन

Fri, 06 Sep 2024 08:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Sep 2024 08:20 AM IST
सार

भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन देकर भाजपा नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इससे पूर्व वे पीड़ित परिवार से मिलने उसके घर पहुंचे थे। 
 

विज्ञापन
Girl was raped in BJP leader's marriage home memorandum given to Additional Police Commissioner
भीम आर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर क्षेत्र में 14 साल की किशोरी से भाजपा नेता के मैरिज होम में दुष्कर्म हुआ। यह बहुत ही निंदनीय है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बृहस्पतिवार को भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने अपर पुलिस आयुक्त केशव चाैधरी से भी मुलाकात की। आरोप लगाया कि मुकदमे में एससी-एसटी एक्ट नहीं लगा है। धारा बढ़ाकर सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसा नहीं होने पर 15 सितंबर से आंदोलन होगा।
विज्ञापन


वारदात 21 अगस्त की रात हुई थी। सदर क्षेत्र में भाजपा के पूर्व महामंत्री प्रेमचंद कुशवाहा का मैरिज होम है। किशोरी मैरिज होम के बाहर से टंकी से पानी भरने आई थी। परिजन का आरोप है कि किशोरी को भाजपा नेता का चालक भीमसेन उर्फ भीमा मैरिज होम में ले गया, दुष्कर्म किया। जब तलाश करते वो लोग पहुंचे तो भाजपा नेता ने सहयोग नहीं किया। बाद में किशोरी मैरिज होम में ही मिली। मामले में दो दिन हंगामा हुआ।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने भीमसेन और प्रेमचंद कुशवाहा को जेल भेजा। पाॅक्सो एक्ट में भाजपा नेता को भी आरोपी बनाया गया। वहीं परिजन अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष शशांक बाैद्ध ने भी परिवार से मुलाकात की। कहा मुकदमे में एससी-एसटी एक्ट नहीं लगाया गया है। इस दाैरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी सुनील कुमार चित्ताैड़ भी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसीपी सदर डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि मुकदमे में एससी-एसटी एक्ट की वृद्धि पूर्व में की जा चुकी है। वह खुद विवेचना कर रही हैं। साक्ष्य संकलित कर जल्द से जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी, जिससे आरोपियों को सजा दिलाई जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed