{"_id":"67552ac673699b85f5044977","slug":"girl-was-murdered-after-a-love-marriage-2024-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: घरवालों से जिद कर की जिस प्रेमी से शादी, वो बना हैवान...मुंबई ले जाकर किया ये हश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: घरवालों से जिद कर की जिस प्रेमी से शादी, वो बना हैवान...मुंबई ले जाकर किया ये हश्र
Sun, 08 Dec 2024 05:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 Dec 2024 05:08 PM IST
सार
आगरा में प्रेम विवाह के बाद विवाहिता की हत्या कर दी गई। आरोपी पति ने कत्ल करने के बाद लाश को फंदे पर लटका दिया। बेटी की मौत के बाद मायके वालों के होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन
शिवानी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना जैतपुर की युवती ने पांच महीने पहले बाह के युवक से प्रेम विवाह किया था। 13 दिन पहले दोनों काम की तलाश में मुंबई में मौसी के घर गए थे। वहीं, विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके वाले हत्या किए जाने का अंदेशा जता रहे हैं।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक रिश्तेदारी में आने-जाने के दौरान जैतपुर की शिवानी बाह के राहुल के संपर्क में आ गई थी। दोनों की जिद पर परिजन प्रेम विवाह पर राजी हुए थे। 11 जुलाई को दोनों की शादी हुई थी। जैतपुर के अशोक और ऊषा देवी ने बताया कि बेटी शिवानी को 13 दिन पहले राहुल अपनी मौसी के घर पर मुंबई ले गया था। कहा था कि वहां पर रह कर काम करेगा। लेकिन मुंबई पुलिस के फोन ने इनके होश उड़ा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शिवानी का शव फंदे पर लटका मिला है। तीन दिन पहले मिली सूचना के बाद मायके वाले मुंबई पहुंचे। शिवानी के मायके वालों के मुताबिक मृतका का पति राहुल बार-बार बयान बदल रहा था। माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उसको मारा गया है? उन्होंने पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को मुंबई से जैतपुर पहुंचे शव का अंतिम संस्कार किया गया।