{"_id":"5b8fa071867a5548384a1e4d","slug":"girl-was-going-coaching-her-robbed-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग जा रही छात्रा को धक्का देकर स्कूटी से गिराया, लूट लिया मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग जा रही छात्रा को धक्का देकर स्कूटी से गिराया, लूट लिया मोबाइल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 06 Sep 2018 07:08 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के भाजपा नेता राजकुमार पथिक की बेटी कृतिका से आवास विकास सेक्टर सात में गणपति प्लाजा के सामने मोबाइल फोन लूट लिया गया। वह घर से कोचिंग जा रही थी। बाइकर्स गैंग ने वारदात की। कृतिका ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे स्कूटी से धक्का दे दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर में चोट है। हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
कृतिका सोमवार सुबह नगला अजीता स्थित अपने आवास से स्कूटी से कोचिंग जा रही थी। रास्ते में अपाचे सवार बदमाशों ने उसे रोकने की कोशिश की। उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। उसने विरोध किया तो उसे धक्का दिया, उसका सिर डिवाइडर से टकराया।
विज्ञापन
इसकी सूचना तुरंत यूपी-100 को दी गई। पुलिस बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाई। उधर इस घटना का खुलासा न होने पर भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल जगदीशपुरा थाना के प्रभारी से मिला। इसमें मुकेश पालीवाल, वरुण पाराशर, नीरज पथिक, गौरव शर्मा, निरंजन पचौरी शामिल रहे। आवास विकास में चेन लूट और मोबाइल लूट की घटनाएं लगातार हो रही हैं। भाजपा नेताओं ने यहां गश्त बढ़ाने के लिए भी पुलिस से कहा।
विज्ञापन
फिर सक्रिय हो गया बाइकर्स गैंग
यह गिरोह शहर में मोबाइल और चेन लूट की लगातार वारदात करता है। कुछ समय के लिए शांत रहा था। अब फिर से सक्रिय हो गया है। आवास विकास, जयपुर हाउस, लॉयर्स कॉलोनी, चर्च रोड इसके निशाने पर खास तौर से रहते हैं।