{"_id":"5e18482b8ebc3e87cf3e27a8","slug":"girl-was-found-tied-up-at-home-attempt-to-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में घर में बंधी मिली युवती, जान से मारने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में घर में बंधी मिली युवती, जान से मारने की कोशिश
Fri, 10 Jan 2020 03:17 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 10 Jan 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
crime scene (demo pic)
आगरा के थाना बसई जगनेर क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की शाम को अपने ही घर में एक युवती बंधी मिली। परिजनों ने दूसरे पक्ष पर उसकी जान लेने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा। दोनों पक्ष में पुरानी रंजिश है। जमीन के विवाद में हत्या का मुकदमा भी चल रहा है।
ये भी पढ़ें: 'एक निर्भया की दर्दभरी कहानी': पुलिसकर्मी ने दाहसंस्कार के बाद थाने में कराई आत्मशांति पूजा
बसई जगनेर के सिंगरावली गांव की रहने वाली रानी (20) पुत्री हरिओम को मार डाले जाने की सूचना पुलिस को दी गई थी। इस पर बसई जगनेर पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ ने बताया कि युवती के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। उसकी सांसें चल रही थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'छपाक' की कहानी को असल जिंदगी में जी रही ये 10 'मालती', इन्हें सलाम किए बिना नहीं रह सकेंगे
पुलिस ने हाथ-पैर खोलकर युवती को उपचार के लिए जगनेर स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां उसका इलाज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विजयपाल सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हरिओम का हरीशंकर पक्ष में जमीन के विवाद में झगड़ा चल रहा है। दोनों के बीच एक महिला की मौत मामले में हत्या मुकदमा भी चल रहा है।