फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl victim came in front of the police two youths did dirty act

UP: जुनैद कर रहा था दरिंदगी, आसिफ बनाता रहा वीडियो, रईशजादों ने फिर जो किया...आपबीती सुनाते रो पड़ी वो

Thu, 21 Aug 2025 01:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Aug 2025 01:05 PM IST
सार

आगरा के पॉश मार्केट संजय प्लेस के बेसमेंट में किशोरी से दरिंदगी की गई। 11 हजार रुपये का लालच देकर बारी-बारी से दो युवकों ने आबरू लूटी। इसके बाद वीडियो बना लिया, जो वायरल कर दिया। 

विज्ञापन
Girl victim came in front of the police two youths did dirty act
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के संजय प्लेस में जिस किशोरी से दुष्कर्म की घटना हुई, उसे पुलिस ने खोज निकाला। वह बयान देने के लिए तैयार है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। पुलिस की पूछताछ में उसने यही बताया कि पिता की मौत हो चुकी है। वह संजय प्लेस काम से आई थी। तभी दोनों युवक मिले। उसे रुपयों का लालच देकर साथ ले गए। गलत काम किया।
विज्ञापन


 

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि दो दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें किशोरी के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई थी। उसमें दो युवक नजर आ रहे थे। इस पर पुलिस की ओर से दो युवकों जुनैद और आसिफ के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पीड़ित किशोरी हरीपर्वत क्षेत्र की रहने वाली निकली। उसने अपनी उम्र 17 साल बताई है। खुद को एससी वर्ग से बताया। विवेचक सभी प्रमाणपत्र लेने के बाद केस में एससी-एसटी एक्ट की वृद्धि करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह शनिवार को संजय प्लेस आई थी। तभी दोनों युवक मिले। उसे रुपयों का लालच देकर अपने साथ ले गए। जन्माष्टमी होने की वजह से मार्केट बंद था। वह बेसमेंट में ले गए। उसके साथ दुष्कर्म किया। वह घर चली गई। डरी हुई थी। इस वजह से सामने नहीं आई। उधर, पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि वीडियो आसिफ ने बनाया था। वह जुनैद से रुपये लेना चाहता था। 11 हजार ले लिए थे। इसके बावजूद रकम मांग रहा था। न देने पर वीडियो वायरल किया। दोनों आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, तब किशोरी का चला पता
पुलिस घटना के बाद से ही पीड़ित किशोरी की तलाश में लगी थी। वह पुलिस के पास नहीं आई थी। इस पर सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। स्मार्ट सिटी के कैमरों की मदद ली गई। तब पीड़िता का पता चला। अब वो आरोपियों को सजा दिलाना चाहती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed