{"_id":"5a0d9b834f1c1bce408b71dc","slug":"girl-suicide-in-firozabad-due-to-family-conflict","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी टूटने से दुखी युवती ने दी जान, घर के बाहर पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी टूटने से दुखी युवती ने दी जान, घर के बाहर पेड़ से लटका मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 17 Nov 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटक फांसी लगा ली। घटना की पृष्ठभूमि में शादी टूटने को लेकर घर में हुए विवाद की बात सामने आ रही है। युवती की मौत के बाद उसके परिजन घर छोड़ कर मौके से फरार हो गए।
कल्पना पुत्री उदयभान सिंह (18) निवासी कंदरपुर थाना मटसेना फिरोजाबाद ने गुरुवार की सुबह पिता से हुई कहासुनी के बाद घर के बाहर लगे नीम के पेड़ पर दुपट्टे से फांसी लगा ली। युवती को पेड़ पर लटका देख परिवारीजनों के होश उड़ गए।
परिवारीजन शव को पेड़ से नीचे उतार मौके से फरार हो गए। पास में ही रहने वाले युवती के मौसेरे भाई ने थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

अगले माह होनी थी शादी
घटना की पृष्ठभूमि में युवती की शादी टूटने की वजह सामने आ रही है। इस संबंध में एसओ मटसेना ने शादी संबंध के चलते परिवार में हुए विवाद की बात कही है।
मृतका के परिवारीजनों की माने तो युवती की मां बचपन में ही गुजर गई थी। कुछ दिन पहले ही वह अपने मामा के यहां मुरैना से अपने गांव आई थी। युवती की शादी राजस्थान प्रांत के बाड़ी से तय हो चुकी थी। चार दिसंबर को शादी होने वाली थी लेकिन लेनदेन को लेकर पैदा हुए गतिरोध के कारण शादी टूट गई थी।