{"_id":"61a8a7565287a449883d5c38","slug":"girl-student-shot-dead-in-kasganj-today-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: दिनदहाड़े छात्रा की गोली मारकर हत्या से सनसनी, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: दिनदहाड़े छात्रा की गोली मारकर हत्या से सनसनी, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 02 Dec 2021 06:47 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 02 Dec 2021 06:47 PM IST
सार
वारदात के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस हत्याकांड के पीछे का कारण जानने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज शहर में कक्षा नौ की एक छात्रा की मारपीट करने के बाद रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना जानकारी मिलने के बाद सनसनी फैल गई। घटना के बाद नामजद आरोपी फरार बताए गए हैं। छात्रा के परिवार में कोहराम मचा है। छात्रा के परिजनों व इलाके के लोगों ने घटना पर आक्रोश करते हुए जाम लगा दिया। छात्रा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग परिवार के लोग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर व समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रायफल भी बरामद कर ली है।
पेपर देने के लिए निकली थी छात्रा
हत्या की शिकार तहसील रोड के एक कन्या इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा हुई। बताया गया कि छात्रा अपने घर से सुबह नौ बजे विद्यालय में विज्ञान का पेपर देने गई थी। 12 बजे तक पेपर हुआ। उसके बाद वह अपनी तीन सहेलियों के साथ जैकी पुत्र श्यामबाबू निवासी मोहल्ला कोट बिलराम गेट पहुंची। जहां उसकी मारपीट कर गोली मारकर हत्या कर दी। गोली छात्रा की गर्दन के पास चेहरे की ओर लगी। मौके पर ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ही परिवार के लोग फरार हो गए। गोली चलने पर आस पास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा के बैग से और स्कूल की ड्रेस से छात्रा की शिनाख्त की गई।
सूचना पर पहुंचा परिवार
सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए। परिवारीजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी अन्य लोगों को हुई तो उनमें आक्रोश की स्थिति बन गई। आक्रोशितों ने बिलराम गेट चौराहे पर जाम लगाया। सीओ दीपकुमार पंत, इंस्पेक्टर रमेश भारद्वाज, एसओजी प्रभारी छोटे लाल ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया और जाम खुलाया। जैकी पुत्र श्यामबाबू सहित तीन सहेली छात्राओं के खिलाफ हत्या की धाराओं में मृतक छात्रा के पिता ने मामला दर्ज कराया है। हत्या में प्रयुक्त की गई लाइसेंसी रायफल भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने कहा कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शीघ्र की आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। जांच पड़ताल में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
बुजुर्ग महिला हत्याकांड: कातिल का पता लगाने में जुटी आगरा पुलिस, सिर्फ परिचित के लिए खोलती थी दरवाजा, मोबाइल साथ ले गए हत्यारे