फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl student kidnapped from school gate in agra

आगरा: स्कूल के गेट से छात्रा अगवा, पीछा करने के लिए दौड़े ताऊ की फिसल गई बाइक, मचा हड़कंप

Wed, 13 Apr 2022 11:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Apr 2022 11:45 AM IST
सार

सदर के राजपुर चुंगी इलाके का मामला। सूचना मिलते ही एडीजी जोन भी मौके पर पहुंच गए।  छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई है।
 

विज्ञापन
Girl student kidnapped from school gate in agra
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर के राजपुर चुंगी से कक्षा 11 की छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस को बेटी के अपहरण की सूचना दी। बाइक सवार दो युवकों पर अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। 

विज्ञापन


मामले के अनुसार, छात्रा को उसके ताऊ बुधवार सुबह स्कूल छोड़ने आए थे। स्कूल के गेट पर भतीजी को उतारने के बाद चले गए। स्कूल के पास ही उनकी दुकान है। वह दुकान खोल रहे थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तभी उन्होंने देखा कि छात्रा को दो युवक जबरन अगवा कर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वो बाइक से पीछा करने लगे। पीछा करते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छात्रा की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। बाद में एडीजी राजीव कृष्ण ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में छात्रा बाइक पर जाती हुई नजर आ रही है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed