फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl student had gone to appear for the high school board examination did not return even after four days

Kasganj: हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा देने गई थी छात्रा, चार दिन बाद भी नहीं लौटी

Fri, 03 Mar 2023 08:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 08:26 AM IST
सार

छात्रा के घर वापस न आने से घरवाले परेशान हैं। उन्हें अनहोनी का डर सता रहा है। वहीं पुलिस सर्विलांस की मदद से छात्रा को बरामद करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Girl student had gone to appear for the high school board examination did not return even after four days
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कासगंज के पटियाली क्षेत्र के एक गांव से चार दिन पूर्व परीक्षा देने गई छात्रा के अगवा किए जाने के मामले में पिता ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस छात्रा की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पटियाली क्षेत्र से हाईस्कूल की छात्रा 27 फरवरी को अपने घर से परीक्षा देने के लिए स्कूल गई हुई थी। लेकिन वह घर वापस नहीं आई। जब वह वापस नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने विद्यालय में जानकारी की तो पता लगा कि वह परीक्षा देने के बाद स्कूल से चली गई है। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारी और उसकी सहेलियों में भी जानकारी की, लेकिन पता नहीं लगा। 
विज्ञापन


तलाश के दौरान पिता को जानकारी हुई कि सत्यम व राकेश निवासी बहोरनपुर सिढ़पुरा उसे अगवा कर ले गए हैं। पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से छात्रा को बरामद करने का प्रयास कर रही है। शीघ्र ही छात्रा को बरामद कर न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed