{"_id":"66545fcb88d0f474d10acb11","slug":"girl-started-considering-the-young-man-who-gave-lift-on-the-bike-as-her-husband-2024-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बाइक पर जिसने दी लिफ्ट, उसी को दिल दे बैठी युवती, महज एक घंटे में हुआ ऐसा प्यार...अब पति मानने लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाइक पर जिसने दी लिफ्ट, उसी को दिल दे बैठी युवती, महज एक घंटे में हुआ ऐसा प्यार...अब पति मानने लगी
Mon, 27 May 2024 07:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 27 May 2024 07:03 PM IST
सार
प्यार किससे, कब और कहां हो जाए कुछ कह नहीं सकते हैं। ऐसा ही मामला सामने आया आगरा में, जहां बाइक पर लिफ्ट देने वाले युवक को युवती दिल दे बैठी। इतना ही नहीं वो उसे अपना पति मान चुकी है। युवक इस कदर जाल में फंस गया कि मामला पुलिस के पास पहुंचा। दोनों के बीच आखिर चक्कर क्या है, इसे लेकर परिवार परार्श केन्द्र के काउंसलर भी हैरान हैं।
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। मामला पुलिस से होते हुए परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा। युवती जहां युवक को अपना पति बता रही है, वहीं युवक का कहना है कि वो उसे जानता तक नहीं है। दोनों को परिवार परार्श केन्द्र के काउंसलर ने काफी देर तक सुना, लेकिन समझ ये नहीं आया कि आखिर पूरा चक्कर है क्या?
विज्ञापन
Trending Videos
युवक ने बताया कि साईं की तकिया से युवती को उसने बाइक पर लिफ्ट दी थी, जिसके बाद ये आफत उसके गले पड़ी हुई है। युवक ने बताया कि युवतीको कलक्ट्रेट तिराहे तक छोड़ा था। इस दौरान युवती उससे बात करते हुई आई। युवती ने बताया कि वो अपने पति से अलग रहती है। इस दौरान बातों ही बातों में युवती ने उसके ऑफिस का पता भी पूछ लिया। इसके बाद वो उसके ऑफिस और घर के चक्कर लगाने लगी। उसने कई बार मना भी किया, लेकिन वो मानी ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद युवती ने प्रेम संबंध होने का आरोप लगा कर पुलिस से शिकायत कर दी। तत्कालीन महिला थाना प्रभारी ने जांच की तो युवक द्वारा फोन और इंटरनेट किसी भी माध्यम से बात करने की कोई पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद मामला रफादफा हो गया। अब उसने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की है। वो युवक के अपना प्रेमी नहीं, बल्कि पती बता रही है। ये पूरा मामला जानकार काउंसलर भी हैरान हैं। काउंसलर ने युवती से साक्ष्य के साथ अगली तिथि पर आने को कहा है।