{"_id":"65525ab31cc414450e015164","slug":"girl-shot-in-car-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-7375-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: सिरफिरे ने जेल से छूटते ही मारी युवती को गोली, एकतरफा प्यार में हुआ पागल; लोगों ने ऐसे सिखाया सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: सिरफिरे ने जेल से छूटते ही मारी युवती को गोली, एकतरफा प्यार में हुआ पागल; लोगों ने ऐसे सिखाया सबक
Tue, 14 Nov 2023 11:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:08 AM IST
सार
छेड़खानी के आरोप में जेल जाने वाले आरोपी युवक ने रिहा होते ही युवती को गोली मार दी। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई से आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Crime girl
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मैनपुरी शहर के मोहल्ला गाड़ीवान में अल्पसंख्यक समुदाय की युवती को सिरफिरे ने गोली मार दी। भाग रहे आरोपी को भीड़ ने पकड़ने के बाद पीटकर अधमरा कर दिया। एएसपी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पर पहुंचे। युवती के परिजनों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ परेशान करने का मुकदमा दर्ज कराया था। समझौते का दबाव बना रहा था, मना करने पर वारदात को अंजाम दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी शहजादे की पुत्री ईशा के पड़ोस में रहने वाली एक सहेली का देवर श्याम सक्सेना निवासी गांव बहावलपुर छिबरामऊ कन्नौज परेशान करता था। एक साल पहले से फर्जी आईडी बनाकर परेशान कर रहा था। आरोपी खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने आरोपी जेल भेज दिया था। कुछ समय पहले जमानत पर आने के बाद से वह समझौते को लेकर दबाव बना रहा था। कई बार युवती को फोन कर धमकी दे चुका था। रविवार की दोपहर ईशा जब घर के बाहर खड़ी थी। तभी आरोपी तमंचा लेकर वहां पहुंचा और उस पर गोली चला दी।
गोली ईशा के पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गई। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग एकत्र हो गए। भाग रहे आरोपी श्याम को पकड़ने के बाद लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एएसपी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल युवक युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।