{"_id":"5ea3cd611a12532410171835","slug":"girl-murdered-after-sexual-harassment-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: छेड़छाड़ का विरोध करने पर गला घोंटकर युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: छेड़छाड़ का विरोध करने पर गला घोंटकर युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 25 Apr 2020 04:56 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 Apr 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले में छेड़छाड़ के विरोध पर एक युवती की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान के खेत में थ्रेसिंग का कार्य हो रहा था। शुक्रवार की शाम किसान की 18 वर्षीय बेटी खाना देने खेत पर गई थी। खेत पर खाना देकर वो घर लौट गई थी। लेकिन रात को उसके पिता और भाई घर पहुंचे तो वो वहां नहीं मिली।
बेटी के घर न मिलने पर परिजनों ने तलाशा। एक खेत के पास एकत्र लांक पर युवती का शव मिला। गले में उसका दुपट्टा फंसा हुआ था। रात में ही कोतवाल गिरीश चंद्र मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद सीओ जसराना बलदेव सिंह खनेडा एवं एसपी देहात राजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नगला अमर सिंह निवासी पवन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी के ट्रैक्टर-थ्रेसर से ही हो रहा था कार्य
आरोपी पवन के ट्रैक्टर-थ्रेसर से ही युवती के खेतों में थ्रेसिंग का कार्य हो रहा था। युवती को देख उसकी नियत बिगड़ गई। खेत से युवती के घर लौटने पर युवक भी पीछे-पीछे आ गया। आरोप है कि रास्ते में युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। युवती ने खाने का टिफिन उसके मार दिया। राज खुलने के डर से युवक ने उसी के दुपट्टे से गला घोंट दिया। युवती बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
आरोपी को जेल भेजा जाएगा
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी युवक ने युवती की हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, उसे जेल भेजा जाएगा। थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।