फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl jumped from car after kidnapping outside agra fort

आगरा किला के सामने कार से कूदकर भागी युवती, चौकी पहुंच पुलिस से मांगी मदद

Sat, 10 Nov 2018 07:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 10 Nov 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
girl jumped from car after kidnapping outside agra fort
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा फोर्ट के सामने शनिवार को जाम में फंसी कार से एक युवती कूद गई। वो बदहवास हालत में पुलिस चौकी पर पहुंची। युवती ने पुलिसवालों को जो घटना बताई, उसे जानकर उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन


युवती ने बताया कि कार सवारों ने उसका अपहरण किया था। वह कार से कूदकर भाग आई। पुलिस ने युवती के परिजनों से संपर्क किया। शाम को परिजन आ गए। वो उसे अपने साथ ले गए। उन्होंने युवती के अपहरण की घटना से इंकार किया।
विज्ञापन


घटना शनिवार सुबह 11:30 बजे की है। आगरा फोर्ट चौकी पर पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि वो अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश की रहने वाली है। वो पढ़ाई कर रही है। साथ ही ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण भी ले रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरैना से अगवा कर लाए

युवती ने बताया कि सुबह सात बजे ब्यूटी पार्लर जा रही थी। गांव की नहर के पास कार में सवार लोगों ने अगवा कर लिया। उसे कुछ सुंघा दिया, जिससे वो बेहोश हो गई। आंख खुली तो वह कार में बैठी हुई थी। 

आगरा किला के सामने कार जाम में फंसी थी। युवक बाहर खड़े हुए थे। मौका पाकर वो कार से भाग गई। यह देखकर युवक कार बैक करके भाग गए। पुलिस ने उसके बताए नंबर पर संपर्क किया। सूचना पर बाह से उसके फूफा आ गए। 

उन्होंने बताया कि युवती पहले भी घर से चली गई थी। उसकी तबीयत ठीक नहीं है। उसका इलाज चल रहा है। घर से जाने के बाद वो कहानी बना लेती है। उसका अपहरण नहीं हुआ है। उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

बिना वाहन के कैसे आ गई?

मामले में कुछ सवाल अनुत्तरित रह जाते हैं। अगर, युवती का अपहरण नहीं किया गया तो वो बिना वाहन के यहां तक कैसे पहुंच गई। उसने आगरा किला के सामने पहुंचने पर ही शोर क्यों मचाया। हालांकि पुलिस ने इन पहलुओं पर जांच करना भी उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed