{"_id":"666d303aff47dce8000b474a","slug":"girl-has-scuffle-with-her-lover-on-the-middle-of-the-road-serious-allegations-made-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: इसने मेरा बच्चा मारा है, अब छोड़कर भाग रहा है...बीच सड़क पर युवती की प्रेमी संग हाथापाई, लगाया गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इसने मेरा बच्चा मारा है, अब छोड़कर भाग रहा है...बीच सड़क पर युवती की प्रेमी संग हाथापाई, लगाया गंभीर आरोप
Sat, 15 Jun 2024 11:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:40 AM IST
सार
युवती और युवक का बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखकर लोग हैरान रह गए। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन
बीच सड़क पर प्रेमी संग हाथापाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन रोड पर युवती ने बीच सड़क पर प्रेमी संग हाथापाई कर दी। ये देख लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। युवती चीख-चीख कर ये कह रही थी कि इसने मेरा बच्चा मारा है, अब छोड़कर भाग रहा है।
मामला कैंट रेलवे स्टेशन रोड का है। बताया गया है कि युवती एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। वो लखनऊ की रहने वाली है। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद वो शाहंगज क्षेत्र में रहने लगे। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने उसका गर्भपात तक करा दिया।
शनिवार सुबह वो युवती को छोड़कर भाग रहा था। युवती ने बीच सड़क पर उसे पकड़ लिया। दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। ये देख लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। भीड़ में से किसी ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।