{"_id":"59c668da4f1c1bae688b6151","slug":"girl-found-in-field-on-first-day-of-navratra-in-kasganj-named-durgashakti","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के पहले दिन खेत में मिली थी ये 'देवी', अपनाने वाली मां ने दिया ये नाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के पहले दिन खेत में मिली थी ये 'देवी', अपनाने वाली मां ने दिया ये नाम
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज
Updated Sat, 23 Sep 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
नवजात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्रि के पहले दिन खेत में मिली नवजात कन्या को शनिवार को बाल कल्याण समिति न्यायपीठ ने दुर्गाशक्ति का नाम देकर समिति के अभिलेखों में शामिल कर लिया। समिति की अध्यक्ष आशा देवी राठौर ने नवजात बच्ची को सुमन निवासी बाहिदपुर को सौंप दिया।
गौरतलब है कि नवरात्रि के पहले दिन 21 सितंबर को नगला बंजारा में बाजरा के खेत में नवजात बच्ची को कोई फेंक गया था। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने खेत से बच्ची को को उठा लिया। बेटी की अभिलाषा रखने वाली सुमन ने इस नवजात कन्या को अपना लिया।
थाना पुलिस ने इस मामले की जानकारी बाल अधिकारी को दी। बाल कल्याण समिति को रिपोर्ट भेजी गई। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष ने नियमानुसार सुमन और उसके परिजनों को बुलाया।
विज्ञापन
नवजात का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए बच्ची को सुमन को सौंप दिया गया। अनीता शर्मा, डा.मोहम्मद मियां, अनिल कुमार एवं सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कुमार, यतेंद्र कुमार एवं अश्वनी कुमार मौजूद रहे।