{"_id":"5a67368d4f1c1b7b268b5e8a","slug":"girl-fell-into-the-fire-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्ची ने बदली करवट और गिर गई आग के शोलों में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बच्ची ने बदली करवट और गिर गई आग के शोलों में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Tue, 23 Jan 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
अलाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कासगंज में ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाए गए अलाव में मासूम बच्ची गिरकर झुलस गई। मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।
अमरुद्दीन निवासी सहावर ने ठंड के मौसम को देखते हुए अपने घर पर कमरे में अलाव जला रखा था। पास में ही बेड पर उनकी 6 माह की बेटी मंदिरा सो रही थी।
मंदिरा ने सोते समय ही अचानक करवट बदली और वह अलाव में जा गिरी। उसकी चीख सुनकर परिवारीजन दौड़कर उसके पास पहुंच गए। बालिका को अलाव में गिरा देख उनके होश उड़ गए।

परिवारीजनों ने पानी डालकर अलाव को बुझाया और मासूम को तुरंत अलाव से बाहर निकाला। इस बीच बच्ची काफी जल गई थी। परिवारीजन उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि बालिका 50 प्रतिशत तक जल चुकी है।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि बालिका 50 प्रतिशत तक जल चुकी है।