{"_id":"64e0827b36339457e30d5d7b","slug":"girl-dies-under-suspicious-circumstances-in-mainpuri-navodaya-vidyalaya-campus-police-engaged-in-investigation-2023-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मैनपुरी के नवोदय विद्यालय परिसर में युवती की मौत, सरकारी क्वार्टर में फंदे पर लटकी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मैनपुरी के नवोदय विद्यालय परिसर में युवती की मौत, सरकारी क्वार्टर में फंदे पर लटकी मिली लाश
Sat, 19 Aug 2023 02:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 19 Aug 2023 02:21 PM IST
सार
नवोदय विद्यालय परिसर में युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पूछताछ करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के कस्बा भोगांव में जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पुत्री की शुक्रवार शाम संंदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव सरकारी क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला। जिसे बाजार से घर लौट कर आई मां ने उतार लिया। प्रधानाचार्य की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजन से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
कस्बा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुनील गौर शिकारपुर बुलंदशहर शुक्रवार को बैंक में किसी काम से गया था। पत्नी बाजार गई हुई थी। देर शाम प्रधानाचार्य को जानकारी हुई कि सुनील की पुत्री प्रशस्ति गौर (21) का शव फंदे पर लटका हुआ है। प्रधानाचार्य की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक युवती की मां ने शव को फंदे से उतार लिया था। सरकारी क्वार्टर में युवती का शव मिलने के बाद अफरा तफरी मच गई। सीओ भोगांव सुनील कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मृतका के पिता सुनील ने बताया कि जब वह क्वार्टर में आए तो पुत्री का शव पड़ा हुआ था। परिजन ने बताया कि प्रशस्ति ने नेशनल कॉलेज भोगांव से एमए किया था। इस वर्ष प्रशस्ति ने बीएड प्रवेश परीक्षा दी थी। छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने सही कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ये भी पढ़ें - जीजा की करतूत: साली की छोटी सी भूल, मजबूर कर बनाए संबंध, फिर जो हुआ... जीते जी मर गई वो
ये भी पढ़ें - जीजा की करतूत: साली की छोटी सी भूल, मजबूर कर बनाए संबंध, फिर जो हुआ... जीते जी मर गई वो