{"_id":"5e15a3618ebc3e87e75c24ed","slug":"girl-died-in-ambulance-due-to-traffic-jaam-on-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुखदः जाम ने छीनी मासूम की जिंदगी, गाड़ियों के बीच फंसी एंबुलेंस को नहीं मिला रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखदः जाम ने छीनी मासूम की जिंदगी, गाड़ियों के बीच फंसी एंबुलेंस को नहीं मिला रास्ता
Wed, 08 Jan 2020 05:12 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Jan 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
मथुरा की सड़कों पर जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा शहर में बुधवार को लगे जाम में फंसी एंबुलेंस में बीमार ढाई वर्षीय बच्ची ने दम तोड़ दिया। परिजन निमोनिया से परेशान बच्ची का उपचार कराने के लिए 108 एंबुलेंस में गोवर्धन से मथुरा ला रहे थे।
टीईटी परीक्षार्थियों की भीड़ के चलते गोवर्धन रोड पर जाम लगा था, जिसमें एंबुलेंस फंस गई। काफी प्रयास के बाद भी एंबुलेंस को जाम से नहीं निकाला जा सका। जाम खुलने के बाद परिजन बच्ची को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गोवर्धन के गोरिया मठ निवासी अनमोल रिक्शाचालक हैं। उनकी इकलौती ढाई वर्षीय बेटी हेमा को निमोनिया था उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। बुधवार की सुबह करीब दस बजे परिजन बच्ची का उपचार कराने के लिए उसे गोवर्धन के सीएचसी ले गए, जहां सीएचसी प्रभारी डॉ. रूपेंद्र सिंह ने बच्ची की गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

दोपहर करीब 12 बजे परिजन 108 एंबुलेंस में बच्ची को मथुरा ला रहे थे। टीईटी परीक्षार्थियों की भीड़ के चलते गोवर्धन रोड पर जाम लगा था। दोपहर करीब एक बजे एंबुलेंस जाम में फंस गई। यहां से एंबुलेंस निकली तो गोवर्धन चौराहे पर जाम लगा था।
यहां से निकले तो कृष्णा नगर भूतेश्वर रोड पर एंबुलेंस जाम में फंस गई। परिजनों के काफी प्रयास के बाद भी एंबुलेंस को जाम से नहीं निकाला जा सका। तबियत बिगड़ने पर एंबुलेंस में ही बच्ची की सांस टूट गई। दोपहर करीब पौने दो बजे बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
निमोनिया से परेशान बच्ची को सुबह दस बजे सीएचसी लाया गया था। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। तत्काल उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। - डॉ. रूपेंद्र सिंह, सीएचसी प्रभारी गोवर्धन
बच्ची मृत अवस्था में दोपहर पौने दो बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाई गई थी। परिजनों ने बताया कि बच्ची को सांस लेने में समस्या हो रही थी इसलिए जिला अस्पताल ला रहे थे। - डॉ. आरएस मौर्य, सीएमएस, जिला अस्पताल