फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl died due to the fire in the gas cylinder in agra

Agra News: गैस सिलिंडर में लगी आग, लपटों से घिरी युवती तड़प-तड़प कर मौत

Fri, 15 Jul 2022 04:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 04:02 PM IST
सार

जिले के इरादतनगर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। गैस सिलिंडर में लगी आग की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
girl died due to the fire in the gas cylinder in agra
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना इरादतनगर के गांव गढ़ी उद्दा में शुक्रवार सुबह एक युवती घर में लगी आग में जिंदा जल गई। पड़ोसियों ने आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि आग गैस सिलिंडर में लीकेज से लगने की बात कही गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


आगरा-कुर्राचित्तरपुर मार्ग पर स्थित गांव गढ़ी उद्दा की रहने वाली नीरज शुक्रवार सुबह घर में अकेली थी। उसके पिता राजू कुशवाहा की सर्प दंश से मौत हो चुकी है। मां खेत पर काम करने गई थीं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नीरज ने श्रावण मास में व्रत रखे थे। शुक्रवार सुबह नहाने के बाद उसने पूजा अर्चना की। इसके बाद रसोई में चाय बनाने आई थी। रसोई छोटे से कमरे में बनी थी। इसमें एक जंगला लगा हुआ था। मगर, वह भी कागज से ढका हुआ था।
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे लोगों ने घर से धुआं निकलता देखा। इस पर आसपास के लोग पहुंच गए। रसोई में आग लगी हुई थी। किसी तरह आग बुझाने के बाद नीरज को बाहर निकाला। वह जली हुई हालत में थी। उसे अस्पताल ले जाने लगे। मगर, उसकी रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना इरादतनगर के प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया गैस लीकेज से आग लगने की बात सामने आई है। परिवार के लोगों ने बताया है कि नीरज गैस पर चाय बनाने के लिए आई थी। उसके लाइटर जलाते ही आग लग गई। आग से घिर जाने की वजह से वह बाहर नहीं आ सकी। वह जिंदा जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed