{"_id":"66f04ac9afe60c25140f1985","slug":"girl-died-due-to-diarrhea-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-121310-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डायरिया से हुई बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डायरिया से हुई बालिका की मौत
Sun, 22 Sep 2024 10:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 22 Sep 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में संक्रामक रोग जानलेवा होने लगे हैं। सोरों के कादरबाड़ी क्षेत्र में एक बालिका की डायरिया से मौत हो गई। बालिका को तीन दिन से उल्टी दस्त की शिकायत हो रही थी।
कादरबाड़ी निवासी रोशनी (13) पुत्री सत्यवीर को तीन दिन पहले डायरिया की शिकायत हुई। परिजन उसे निजी चिकित्सक के दिखाने ले गए, लेकिन राहत नहीं मिली। उसे लगातार उल्टी दस्त की शिकायत होती रही। परिजन रविवार को जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई अर्जुन ने बताया कि उसकी बहन को लगातार उल्टी दस्त की शिकायत हो रही थी। इससे उसकी मौत हो गई।
जिले में इस समय संक्रामक रोगों का प्रकोप है। बड़ी संख्या में लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 80 से 100 तक मरीज डायरिया से पीड़ित होकर पहुंचते हैं। सीएमएस ने बताया कि बालिका मृत अवस्था में जिला अस्पताल आई थी। बालिका को तीन दिन से उल्टी दस्त की शिकायत हो रही थी।