{"_id":"624bea82b15d8432ad048556","slug":"girl-dead-body-found-on-the-barhan-road-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बरहन मार्ग पर प्लास्टिक की बोरी में युवती का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बरहन मार्ग पर प्लास्टिक की बोरी में युवती का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 05 Apr 2022 12:36 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:36 PM IST
सार
युवती का शव पुराना होने के कारण सड़ चुका है, जिससे मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका है कि युवती किसी दूसरे जिले की रहने वाली है, उसे यहां फेंका गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बरहन मार्ग पर युवती का शव मिलने सनसनी फैल गई। युवती का शव प्लास्टिक की बोरी में बंद मिला। शव करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। बुरी तरह सड़ चुका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बरहन मार्ग पर बंबे में प्लास्टिक की बोरी में युवती का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। युवती का शव आधा बोरी में था, आधा बाहर निकला हुआ था। शव काफी पुराना होने कारण के उसमें कीड़े पड़ गए थे।
विज्ञापन
जानकारी होने पर सीओ एत्मादपुर रविकुमार गुप्ता ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। घटनास्थल पर ऐसी कोई चीज नहीं मिली जिससे मृतका की पहचान हो सके। युवती की उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है। युवती ने लाल रंग के कपड़े पहने हुए थे। उसकी नाक में लोंग व गले में मोतियों की माला मिली है।
विज्ञापन