फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl dead body found on the banks of Yamuna river in agra

आगरा: यमुना किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी, पुल से फेंके जाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 27 Feb 2022 02:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Feb 2022 02:28 PM IST
सार

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह जवाहर पुल के नीचे यमुना किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती थाना कमला नगर क्षेत्र की रहने वाली थी। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। जानकारी होने पर मृतका के परिजन भी पहुंच गए। पुल से युवती का शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Girl dead body found on the banks of Yamuna river in agra
मृतका शालू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बल्केश्वर स्थित अनुराग नगर से शनिवार रात आठ बजे लापता हुई 20 वर्षीय शालू का शव रविवार सुबह जवाहर पुल के नीचे यमुना किनारे मिला। उसके हाथ और सिर में चोट का निशान था। जींस की जेब में मोबाइल रखा था। कानों में ईयर फोन था। इससे आशंका है कि वह किसी से बात कर रही थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है। युवती की बातचीत के तीन ऑडियो क्लिप भी मिले हैं। इसके आधार पर एक रिश्तेदार युवक को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


मृतका का भाई दिलीप निजी गाड़ी चलाता है। उसने बताया कि पिता भगवान सिंह कुशवाहा बिजली कारीगर हैं। वह काम पर चले जाते हैं। कई बार रात में घर भी नहीं आ पाते। वो खुद दिल्ली गाड़ी लेकर गया था। उनके घर में रिश्तेदार युवक शिव कुमार भी रहता है। वह मूलरूप से सादाबाद का रहने वाला है। भगवान सिंह के घर में रहकर सब्जी का कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन

रात आठ बजे घर से निकली थी शालू 

रात तकरीबन 11 बजे उसने कॉल करके बताया कि शालू रात आठ बजे घर से निकली थी। इसके बाद नहीं आई है। बताकर भी नहीं गई। उसकी तलाश की, लेकिन मिल नही रही है। इस पर रात में पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस जांच करके चली गई। रात अधिक होने की वजह से परिजन थाने पर नहीं गए। तलाश में लगे रहे। रविवार सुबह 7:30 बजे जवाहर पुल के नीचे यमुना किनारे शालू का शव पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना एत्माद्दौला पुलिस पहुंची। पुलिस ने मोबाइल की मदद से उसकी शिनाख्त कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि युवती का शव मिला है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

घटना से पहले मोबाइल पर हुई थी रिश्तेदार युवक से बातचीत

पुलिस ने शालू के मोबाइल को चेक किया। इसमें रिश्तेदार युवक शिव कुमार का नंबर था। इस पर शिव कुमार को थाने बुलाया गया। उसके मोबाइल को पुलिस ने चेक किया तो तीन ऑडियो क्लिप मिलीं। इसमें उसकी और शालू की बातचीत थी। यह शाम तकरीबन साढ़े सात बजे की थी। इसमें शालू कह रही थी कि मैं वाटरवर्क्स पुल के पास हूं। तुम जल्दी से आ जाओ। एक बार आ जाओ। 

कई बार बातचीत में उसने एक ही बात कही। तकरीबन आधा घंटे तक युवती और उसकी बातचीत होती रहती है। एक अन्य युवक भी बात करता है, जो शालू के पास आने की कहता है। इस आधार पर पुलिस ने शिव कुमार को हिरासत में ले लिया। उससे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने युवक और युवती के मोबाइल को कब्जे में लिया है।

एक भाई है लापता, मां की हुई थी मौत

परिजनों ने बताया कि शालू का एक बड़ा भाई योगेश था। वह 15 साल पहले लापता हो गया था। उसकी तलाश की, लेकिन मिला नहीं। डेढ़ साल पहले मां भगवान देवी की मौत हुई थी। शालू ने कक्षा नौ तक पढ़ाई कर रखी थी। 15 फरवरी को ही उसने जन्मदिन मनाया था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हादसा, आत्महत्या या हत्या

पुलिस का कहना है कि जिस स्थान पर युवती का शव मिला, वहां पर जवाहर पुल है। युवती मोबाइल पर बात करते समय हादसे का शिकार हो सकती है। यह भी हो सकता है कि उसने मोबाइल पर बात करते समय पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली हो। उसके सिर और हाथ में चोट लगी है। इससे यह भी आशंका है कि उसकी हत्या की गई हो। फिलहाल पुलिस तीनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed