फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl committed suicide in mainpuri

घर में सबकी लाडली बेटी मां की इस बात से हुई इतनी नाराज कि दे दी जान

Sat, 14 Apr 2018 07:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 14 Apr 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
girl committed suicide in mainpuri
demo pic
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जगतपुर में मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने खुदकुशी कर ली। घटना के समय सभी परिजन घर के बाहर थे। घर वापस आने पर शव बरामद में लगे कुंडे पर लटकता मिला। 
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी आशीष राम कोतवाली क्षेत्र में ज्योंति तिराहा के पास एक टेंट की दुकान किए हुए हैं। शुक्रवार की शाम घर में पशु बांधने को लेकर उनकी पत्नी ने 16 वर्षीय पुत्री शीतल को डांट दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद किशोरी घर के अंदर चली गई। घर के सभी लोग बाहर थे, तभी किशोरी ने साड़ी का फंदा बनाकर बरामदे में लगे कुंडे से फांसी लगा ली।

जब मां घर में आई तो बेटी का शव फंदे पर लटकता देख चीख निकल गई। जानकारी मिलने के बाद आशीष राम भी दौड़ते हुए घर आ गए। माता और पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।

शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। शीतल के पिता ने बताया कि उसके दो पुत्र व इकलौती पुत्री शीतल थी। वह पढ़ने में बेहद होशियार थी।

इस बार उसने 11वीं कक्षा में प्रवेश किया था। वह घर में भी सभी की लाडली थी। महज मां की डांट से क्षुब्ध होकर उसने ऐसा कदम उठाया जो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed