{"_id":"5f216c428ebc3e63931605f4","slug":"girl-commited-suicide-in-sadar-police-investigate-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान, पुलिस ने चिता से उठाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान, पुलिस ने चिता से उठाया शव
Wed, 29 Jul 2020 06:02 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 29 Jul 2020 06:02 PM IST
सार
मोहल्ले की मां-बेटी भी कर चुकी हैं आत्महत्या
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना सदर के सोहल्ला में बुधवार सुबह युवती निशा ने ट्रेन के आगे खड़े होकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली। गेटमैन की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शमशान घाट पर पहुंचकर शव को चिता से निकाल लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण पता किया जा रहा है।
श्रावस्ती नगर, नई आबादी, नरीपुरा निवासी अमर सिंह मजदूरी करते हैं। उनकी बेटी निशा (20) बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे घर से निकली थी। पुलिस ने बताया कि वह सोहल्ला आ गई। यहां रेलवे लाइन के किनारे टहलने लगी। प्रत्यक्षदर्शी गेटमैन पंकज ने पुलिस को बताया कि पौने दस बजे झांसी की ओर से मंगला एक्सप्रेस आई। यह देखकर निशा रेलवे लाइन पर आकर खड़ी हो गई।
पंकज ने उसे हटने के लिए बोला, लेकिन वह हटी नहीं। इस पर आसपास के लोग भी आ गए। उन्होंने शोर मचाया। तब तक ट्रेन की टक्कर से निशा दूर जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी आ गए। वह शव को 200 मीटर दूर ही स्थित शमशान घाट पर ले गए।

उधर, गेट मैन की सूचना पर लालकुर्ती चौकी प्रभारी शिव कुमार और रेलवे पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को किसी ने बताया कि शव को परिजन घर ले गए हैं। इस पर पुलिस निशा के घर पहुंची, लेकिन परिजन नहीं आए थे।
उसके अंतिम संस्कार की जानकारी पर पुलिस शमशान घाट पर आ गई। मगर, पुलिस को देखकर पिता सहित अन्य लोग भाग गए। चिता पर शव जला दिया गया था। मगर, पुलिस ने चिता को बुझा दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों से पूछताछ करेगी पुलिस
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका के परिजन घर से चले गए थे। अन्य परिजनों ने जानकारी से मना कर दिया। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मोहल्ले के लोग कुछ बताने के लिए तैयार नहीं हैं। परिजनों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। कुछ रिश्तेदारों ने यही बताया है कि वह निशा दूध लेने निकली थी। रेलवे लाइन पर क्यों गई? यह पता नहीं है।

सोहल्ला की मां-बेटी ने तीन दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। सोहल्ला निवासी किरण देवी ने बेटी पूजा के साथ 26 जुलाई मलपुरा क्षेत्र के इटौरा में ट्रेन के कूदकर खुदकुशी कर ली थी। घटना के पीछे मृतका का बहू से झगड़ा था। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई थी। अब एक और घटना हो गई।