फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl and youth died due to snakebite, condition of one is critical

Agra News: सर्प दंश से बालिका एवं युवक की मौत, एक की हालत गंंभीर

Thu, 24 Aug 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 24 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Girl and youth died due to snakebite, condition of one is critical
कासगंज/पटियाली/ गंजडुंडवारा। बाढ़ और बारिश के मौसम में सर्प दंश के मामले तेजी से बढ़ रहे हैँ। जिले में एक दिन में तीन लोगों को सर्प ने डस लिया, जिसमें से एक बालिका एवं एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक माह में जिला अस्पताल पर 100 मरीजों का इलाज कर लोगों की जान बचाई जा चुकी है।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा के ग्राम बासी धरिकपुर निवासी नीलम (13) पुत्री नारायण दत्त बुधवार की रात्रि को चारपाई पर सो रही थी। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया । उसे गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पटियाली क्षेत्र के ग्राम देउरैया में अमित (20 ) पुत्र रामवरन बुधवार की शाम को अपने खेत पर गया था। जब वह पशुओं के लिए चारा काट रहा था उसी समय एक सांप ने उसके हाथ में डस लिया। परिजन उसको लेकर फर्रुखाबाद गये जहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गंजडुंडवारा के नगला चिना निवासी भारत सिंह (50) बुधवार की शाम अपने खेत पर अंडउआ के पेड़ों को काटने गया था पेड़ काटते समय सर्प ने उसे डस लिया ,युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ,उपचार करने के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में सांप के डसने के मामले बढे़ हैँ। सांप के डसने पर झाड़ फूंक के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। मरीज को तुरंत अस्पताल लेकर आना चाहिए, जिससे उसकी जान बचाई जा सके। डा. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed