{"_id":"6023bf408ebc3ee8ff0c94cd","slug":"girl-accused-the-police-of-molestation-mainpuri-news-agr479999837","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर आरोप लगा रही युवती का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर आरोप लगा रही युवती का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
मैनपुरी। एक दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाने वाली युवती ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इसमें युवती पुलिस पर सहयोग न करने व प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही है। न्याय न मिलने पर आत्मदाह की बात भी कह रही है। पूरे मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि दरोगा पर लगे आरोपों की जांच चल रही है। सीओ और साइबर सेल पूरे मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता खुद पुलिस का सहयोग नहीं कर रही है।
कुछ दिन पूर्व कोतवाली निवासी एक युवती ने एक दरोगा पर छेड़छाड़ करते हुए परेशान करने का आरोप लगाया गया था। मामला जब एसपी तक पहुंचा तो जांच सीओ सिटी अभय नरायण को सौंप दी गई। इस बीच बुधवार को सोशल मीडिया पर युवती का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें युवती ने अब दरोगा के अलावा अधिकारियों पर भी परेशान करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
उल्टा उसी को परेशान किया जा रहा है। युवती ने वीडियो में न्याय न मिलने पर खुदकुशी करने की बात भी कही है। वायरल हुए इस वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। मामले को लेकर सीओ सिटी का कहना है कि दरोगा पर जो भी आरोप लगाए गए वह प्रथम दृष्टयता जांच में निराधार साबित हुए हैं। शिकायतकर्ता के घर में सीसीटीवी लगे हुए हैं। दरोगा ने परिवार के एक युवक के खिलाफ हाल ही में कार्रवाई की थी। इस वजह से भी वह लोग इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। फिर भी मामला गंभीर है, इसलिए सभी तथ्यों पर गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दरोगा पर लगाए गए आरोप की जांच की गई तो आरोप सही नहीं पाए गए। जांच में सहयोग के लिए जब मोबाइल मांगा गया तो शिकायतकर्ता ने तोड़ दिया। पूरे मामले की जांच साइबर सेल भी कर रहा है।
अविनाश कुमार पांडेय, एसपी