{"_id":"678d2daf3713494b950bc306","slug":"gic-team-won-in-the-five-match-match-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-130567-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पांच मैचों के हुए मुकाबले में जीआईसी की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पांच मैचों के हुए मुकाबले में जीआईसी की टीम ने मारी बाजी
Sun, 19 Jan 2025 10:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 19 Jan 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी मैनपुरी के खिलाड़ी पुरस्कार के साथ।
कुसमरा। नगर के गुलजार जूनियर हाईस्कूल के मैदान में चल रही वॉलीबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। फाइनल मैच लक्ष्मीबाई क्लब मैनपुरी और जीआईसी मैनपुरी के मध्य खेला गया। पांच सेट के मुकाबले में जीआईसी की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में जीआईसी मैनपुरी के टीम कप्तान हनी ने टॉस जीतकर फील्ड लिया और पहला दूसरा मैच सेट जीआईसी ने 21-18 ,21-16 से जीत लिया।
चौथे सेट को लक्ष्मीबाई की टीम ने 21-18 और 21-19 से जीत कर दो-दो की बराबरी कर ली। कड़े मुकाबले के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी अंतिम सेट में पहुंचे। इसमें जीआईसी ने लक्ष्मीबाई को 15-13 के अंतर से पराजित कर विजेता ट्राफी अपने नाम की। विजेता और उपविजेता टीम को मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सौरभ यादव, सभासद राजीव यादव ने ट्राफी और 5100 व 2100 नकद रुपए देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर नीरज यादव, असित यादव, शंकर शर्मा, ऋषि यादव, सुरेंद्र यादव, मदन मोहन मिश्रा, राजपाल सिंह यादव, ऋषभ यादव, शरद यादव मौजूद रहे।