{"_id":"653d0ec614fd399efb0f54e8","slug":"get-very-malnourished-children-admitted-to-nutrition-rehabilitation-center-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-6663-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अति कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अति कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराएं
Sat, 28 Oct 2023 07:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 28 Oct 2023 07:08 PM IST
विज्ञापन
अति कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराएं
डीएम ने कहा, अभिभावकों से समन्वय स्थापित कर सैम, मैम बच्चों की सेहत सुधारें
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने पोषण अभियान के तहत गठित जिला पोषण समिति की बैठक में समीक्षा की। कहा कि आपस में समन्वय स्थापित कर सैम-मैम बच्चों की स्थिति में सुधार लाकर उन्हें सामान्य श्रेणी में लाने की दिशा में कार्य करें। चिन्हित 2833 अति कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को प्रेरित कर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराकर उनकी सेहत में सुधार लाया जाए।
डीएम ने कहा कि बाल विकास परियोजना अधिकारी अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें। प्रत्येक सैम-मैम बच्चों के स्वास्थ्य की जांच हो। विकासखंड बेवर, करहल, बरनाहल में बाल विकास परियोजना अधिकारियों के कार्यालय निर्माणाधीन हैं। प्रथम दृष्टया बरनाहल में निर्मित भवन की स्थिति ठीक नहीं लग रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि पुन: जांच कर कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए।
सीडीओ नेहा बंधु, सीएमओ आरसी गुप्ता, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, उपायुक्त मनरेगा पीसी राम, परियोजना निदेशक डीआरडीए सत्येंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुप्रिया गुप्ता, जिलापूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता, बाल विकास परियोजना अधिकारी हरिओम बाजपेयी मौजूद रहे।