फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Get treatment by reaching government hospitals: DM

सरकारी अस्पतालों में पहुंचकर उपचार लें मरीज: डीएम

Thu, 14 Oct 2021 07:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Get treatment by reaching government hospitals: DM
मैनपुरी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंचकर बुखार से पीड़ित मरीजों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे झोलाछाप के उपचार से बचें। सरकारी अस्पतालों में पहुंचकर उपचार लें जिससे कि वे समय से ठीक हो सकें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर ने एसपी अशोक कुमार राय के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंनेे बताया कि अस्पताल में भर्ती वे मरीज जो सीधे सरकारी अस्पताल में ही उपचार लेने के लिए पहुंचे हैं शीघ्र ठीक होकर घर वापस लौट रहे हैं। वे मरीज जिन्होंने झोलाछाप से उपचार लिया है उन्हें ठीक होने में सात से आठ दिन लग रहे हैं। डीएम ने लोगों से अपील की कि वे झोलाछाप से उपचार न लें। जिले के सभी सीएचसी और जिला अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। डीएम ने डॉक्टरों और स्टाफ को निर्देश दिए कि वे समय से मरीजों को उपचार दें। सीएमएस और डॉक्टर सभी वार्डों का भ्रमण करें और मरीजों को उपचार दें। दौरान मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. अरविंद गर्ग, प्रभारी अधिकारी फार्मेंसी ऋ षि यादव, मैनेजर वरुणा पूनम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed