फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Get better treatment by reaching CSC through telemedicine.

Agra News: टेली मेडिसिन से सीएससी पर पहुंचकर लें बेहतर उपचार

Fri, 17 Jan 2025 10:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Jan 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Get better treatment by reaching CSC through telemedicine.
जिला अस्पताल में टेली मे​डिसिन के तहत सलाह देते चिकित्सक डॉ. राजेश यादव।
मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग ने गांव के मरीजों को गांव में ही बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए गांव-गांव संचालित कम्युनिटी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (सीएससी) पर सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। यहां मरीजों की जांच के साथ ही अब मरीजों को टेली मेडिसिन के माध्यम से बेहतर उपचार भी दिलाया जाएगा। यह उपचार सीएचओ के सहयोग से दिया जाएगा। जिले में इसके लिए तीन मेडिकल ऑफिसर को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की मंशा है कि गांव के लोगों को गांव में ही बेहतर उपचार दिलाया जाए। इसके लिए गांव-गांव हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित कराए जा रहे हैं। जिले में 146 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का संचालन किया जा रहा है। इन पर गांव के मरीजों की जांच के साथ प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। अब विभाग ने यहां पहुंचने वाले मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकोंं से टेली मेडिसिन के माध्यम से बेहतर उपचार दिलाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर तीन मेडिकल ऑफिसर को जिम्मेदारी दी गई है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में टेली मेडिसिन केंद्र की स्थापना की गई है। यहां से ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


इन डॉक्टरों की हुई तैनाती
टेली मेडिसिन के लिए सीएमओ के निर्देश पर डॉ. राजेश यादव, डॉ. हिमांशु मिश्रा और डॉ. रविकांत को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। ये डॉक्टर ऑनलाइन सेवा के तहत सीएससी पर पहुंचने वाले मरीजों को सीएचओ की मदद से बेहतर उपचार दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक हो सकेगी बात
ऐसे मरीज जिनका उपचार सीएचओ नहीं कर सकते हैं। उनके संबंध में सीएचओ अपने लैपटॉप के माध्यम से टेली मेडिसिन चिकित्सक से ऑनलाइन बात करेंगे। ऑन लाइन मरीज को दिखाकर उसकी समस्या को बताकर मेडिकल ऑफिसर सीएचओ को उसके उपचार से संबंधित सलाह देंगे। सीएचओ यह सलाह प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ले सकेंगे।


सभी सीएचओ की जिम्मेदारी है कि उनके यहां आने वाले मरीजों को वह टेली मेडिसिन के माध्यम से उपचार देना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed