फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Get back the money deposited in Sahara

सहारा में जमा रुपये वापस दिलाए जाएं

Fri, 08 Jul 2022 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Get back the money deposited in Sahara
मैनपुरी। सहारा इंडिया में जमा कराई गई धनराशि वापस नहीं मिलने पर खाताधारक महिलाओं ने शुक्रवार की शाम राधारमण रोड स्थित कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जमा कराए गए रुपयों को वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप है कि बरनाहल के गंाव सोथरा निवासी फील्ड एक्जीक्यूटिव की तैनाती करहल शाखा में है। उसने महिलाओं से एफडी और बचत खाते में धनराशि जमा कराई है। समय सीमा पूरी होने के बाद उनकी एफडी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मुख्य शाखा में सुनवाई नहीं हो रही है। शहर के मोहल्ला भरतवाल निवासी सुशीला देवी, तीजा देवी, कुसुमा देवी, कुनाल गोस्वामी, पूजा देवी, सुशीला कुमारी, सनोज गोस्वामी, रामकुमारी, विनीता देवी का कहना है कि उन्होंने 10 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक जमा कराए हैं। उन्होंने डीएम से सहारा इंडिया में जमा कराए गए रुपये वापस दिलाने की मांग की है। फील्ड एक्जीक्यूटिव ब्रजमोहन का कहना है कि उसने रुपये जमा कराए हैं। कानूनी पेचीदगी के चलते भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed